इंदौर। नेहरू स्टेडियम में आयोजित सबजूनियर कुश्ती स्पर्धा में इंदौर कुश्ती टीम ओवरऑल चैंपियन रही। पुरस्कार वितरण आकाश विजयवर्गीय, वीरेंद्रसिंह ठाकुर, पप्पू यादव के आतिथ्य में हुआ। स्पर्धा के बाद मप्र टीम की घोषणा कर दी गई जो 27 से 30 जून तक कन्याकुमारी में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। चंद्रपाल व्यायामशाला ने घोषणा की है कि नेशनल में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को क्रमश: 15 हजार, 10 हजार और 5 हजार रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।
मप्र टीम : फ्रीस्टाइल : सन्नी जाधव, रोहित, पवन यादव, अंकुश परमार, अंकित यादव, गोविंद यादव, अक्षय चक्रवर्ती, अरशद हुसैन,...