January 7, 01:30
![]()
महू त्न सिमरोल थाने के अंतर्गत ग्राम दतोदा में शुक्रवार को आपसी विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दोपहर 3.30 बजे पप्पू, बंटी, बनवारी ने आपसी विवाद में नंदकिशोर, अनिल पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिस्क्वेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुनील