विज्ञापन
 
 
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore Zila >> Mhow
 
मऊ
 
 
 
 

  • February 28, 01:13
     
    एमजी रोड एवं मार्केट चौक पर यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है। प्रयासों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। केंटबोर्ड और प्रशासन ने यहां लगने वाले ठेला व्यवसायियों को तो हटा दिया लेकिन अब इनकी जगह वाहनों ने ले ली है। कोतवाली चौक से धान मंडी चौराहे तक चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं जिससे आवागमन में अकसर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। केंटबोर्ड और प्रशासन ने यातायात...
     

  • February 28, 01:13
     
    महिलाओं के साथ लगातार हो रही ज्यादती को लेकर जिला कांग्रेस ने जिला एवं नगर बंद का आह्वान कर मंगलवार को व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। बंद से स्कूल कॉलेज को मुक्त रखा गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंतरसिंह दरबार ने बताया जिले की सभी तहसील में सुबह 8 से 12 बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। एसडीएम को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा जाएगा। बंद को सफल बनाने की...
     

  • February 28, 01:10
     
    सदाचार के बिना देवी शक्ति भी सफल नहीं होती। साधना से सिद्धि मिलती है लेकिन पवित्रता न हो तो सिद्धि किसी भी काम की नहीं। जिस प्रकार गंदे बर्तन में दूध रखने से दूध खराब हो जाता है उसी प्रकार मन की अपवित्रता से सिद्धि कारगर नहीं होती। घर में स्वच्छता है लेकिन पवित्रता नहीं है तो स्वच्छता किसी काम की नहीं। घर की स्वच्छता धूप लोभान से की जा सकती है। इससे किसी जीव का नाश नहीं होता। यह...
     

  • February 27, 02:00
     
    छोटे बच्चों से सुदर्शन क्रिया अवश्य कराएं। इससे याददाश्त मजबूत होती है। बच्चे परीक्षा के समय तनावग्रस्त नहीं होंगे। विशेषकर विद्यार्थियों को धर्म और अध्यात्म की ओर आना ही होगा। साथ ही गलत कदम नहीं उठाएंगे। यह बात लुनियापुरा स्थित गुप्ता निवास पर आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी संतोषजी ने गुरु पूजन कार्यक्रम में कही। सदगुरु श्री श्री रविशंकरजी के महू आगमन को लेकर 7 मार्च के पूर्व...
     

  • February 27, 01:59
     
    स्वर्ग मंदिर में परिसर में भागवत कथा का वाचन कर रही मां कनकेश्वरी देवी ने रविवार सुबह जानापाव पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने यहां स्थापित शिव लिंग का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। जानापाव के प्रमुख महंत बद्री बाबा से चर्चा कर विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। सुबह 10.30 बजे मातुश्री जानापाव मंदिर पहुंचीं। उन्होंने पूजा के बाद कुंड और मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का...
     

  • February 26, 01:25
     
    गवली पलासिया में ग्रामीणों ने अवैध शराब से भरी जीप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। शराब करीब 1 लाख रु. की है। शनिवार सुबह 9 बजे जीप (एमपी 07 एच 4895) गवली पलासिया ठेके की दुकान के पास खड़ी थी। जीप पर ग्रामीणों की नजर गई। देखा तो भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी थी।...
     

  • February 26, 01:25
     
    लिंबोदापार में मूक-बधिर महिला से ज्यादती करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से दो को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया तथा एक को रिमांड पर लिया है। एसडीओपी शालिगराम सनखेडिय़ा ने बताया उक्त घटना के आरोपी अशोक पिता पुरुषोत्तम बैरागी, ओमसिंह उर्फ हेमसिंह पिता रायसिंह व सुरेंद्र पिता धनसिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों को मेडिकल के लिए अस्पताल...
     

  • February 26, 01:24
     
    राजा परीक्षित ने सुखदेव से पूछा सुखी मनुष्य कौन है तो उन्होंने कहा जिसके हृदय में मृत्यु के समय परमात्मा के स्मरण के अलावा कुछ न हो वह सबसे सुखी है। उन्होंने कहा मृत्यु के समय स्मृति में परमात्मा अर्थात् कन्हैया के अलावा कुछ और हो तो वह चुभने वाला है। वह अनंत यात्रा नहीं करने देगा। जो दिन की शुरुआत और समापन भगवान के नाम से करे उसके पूरे जीवन का अंत भगवान के नाम से होगा। यह बात...
     

  • February 25, 02:22
     
    भास्कर संवाददाता त्न महू महाभारत युद्ध के पहले और बाद में दो संदेह पैदा हुए थे। पहला संदेह युद्घ से पहले अर्जुन को हुआ और दूसरा संदेह युद्घ के बाद धर्मराज को हुआ। अर्जुन के संदेह का समाधान कृष्ण ने किया और धर्मराज के संदेह का समाधान भीष्म पितामह ने किया और दोनों समय के वार्तालाप से भागवत गीता का प्रादुर्भाव हुआ और एक बात सामने आई कि कृष्ण गुरु हैं और अधर्मियों के काल हैं। महाभारत...
     

  • February 25, 02:22
     
    भास्कर संवाददाता त्न पीथमपुर सेक्टर नंबर एक स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर में शुक्रवार सुबह मां दुर्गा एवं भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा की गई। विशेष पूजा अर्चना के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मैकेनिक नगर में भगवान शिव एवं मां दुर्गा का मंदिर बनाया गया है। इसके लिए तीन दिनी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। अंतिम दिन...
     

  • February 24, 01:14
     
    गुरुवार शाम गुलाबी ठंड में भजनों ने माहौल में गरमी घोल दी। स्वर्ग मंदिर प्रांगण में भजनों पर भक्त मग्न होकर झूम रहे थे। जैसे-जैसे समय बीता, माहौल उत्साह से लबरेज हो गया। देर रात तक श्रोताओं ने भजनों का लुत्फ उठाया। अवसर था कनकेश्वरी देवी की भागवत कथा के अतंर्गत आयोजित भजन संध्या का। इसमें भजन गायक अनूप जलोटा ने अपनी सुरीली आवाज से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। प्रारंभ...
     

  • February 24, 01:13
     
    डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली पर बने आंबेडकर स्मारक का ट्रस्ट चार साल बाद भी नहीं बन सका। ट्रस्ट के अभाव में 9.50 करोड़ लागत के स्मारक के मेंटेनेंस को लेकर परेशानियां हैं। सही तरह से मेंटेनेंस न होने से स्मारक चमक खोता जा रहा है। मेंटेनेंस को लेकर मेमोरियल सोसायटी की चिंता बढ़ गई है। सोसायटी के लोग किसी तरह स्मारक की रौनक को बनाए हुए हैं। मेंटेनेंस के नाम पर केवल साफ सफाई और धुलाई...
     

  • February 24, 01:12
     
    महू रेड फुटबॉल क्लब एवं सिंधिया फेंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्टेडियम मैदान पर खेली जा रही शहीद डीएसपी नरेंद्रसिंह चंद्रावत स्मृति सिंधिया गोल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा में गुरुवार को दो सेमीफाइनल खेले गए। इसमें आरसीएफ मुंबई व इंदौर रोड ने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइल आरसीएफ मुंबई व न्यू यूनाइटेड के मध्य खेला गया। मैच के लेमन ब्रेक तक दोनों टीमें गोल नहीं...
     

  • February 23, 03:28
     
    सोमवार की रात प्रशांति अस्पताल के पास बंगला नंंबर 22 में चोर चंदन का पेड़ काटकर ले गए। चोरों ने रात में मकानों की चटखनी बाहर से बंद कर दी और पेट काटकर ले गए। बंगले में एमसीटीई के कर्मचारी रहते हैं। सुबह कर्मचारियों ने देखा तो ठूंठ पर रस्सी बंधी हुई थी और पेड़ कटा हुआ था।
     

  • February 22, 01:24
     
    मंगलवार को शहर की सड़कों पर लाल चुनरी में महिलाएं ही महिलाएं नजर आई। सड़कों पर दूर तक कलश चमक रहे थे। सुबह दस बजे कलश का वितरण शुरू हुआ जो करीब डेढ़ बजे तक चलता रहा। महिलाएं आती रही और कलश लेकर यात्रा में शामिल होती रही। आलम यह था कि यात्रा के प्रारंभ स्थल पर पहुंचने तक कलशों का वितरण होता रहा। पूरे मार्ग पर भागवतजी, गंगा, नर्मदा और कनेश्वरी देवी के जयकारे लगे। सड़के फूलों से पट...
     
 
 
 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

लंदन के विभिन्न रंग
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

गरमी से परेशान... दुपट्टे का सहारा
रेड कारपेट पर ऐश
 
 
 
विज्ञापन