जबलपुर। एक तरफ जहां कई रेलगाड़ियांे में रोजाना एक्स्ट्रा कोच लगाकर किसी तरह वेटिंग को मैनेज किया जा रहा है तो दूसरी तरफ कुछ ट्रेनों की बोगियां दिन पर दिन घटाई जा रही हैं। यदि ऐसा ही रहा तो या तो इन ट्रेनों को बंद करना पड़ेगा या सप्ताह में दो या तीन दिन चलाने के विकल्प पर विचार करना पड़ सकता है। इन तीनों ट्रेनों को सवारियों के लाले पड़े हैं। ट्रैफिक आधे से भी आधा रह गया है और अभी तक...
जबलपुर। सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर एडमिन राजीव टंडन ने अपने जबलपुर दौरे के दौरान कहा है कि सीबीआई में कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी दूर करने के लिये बड़े पैमाने पर भर्ती की जा रही है। करीब दो हजार कर्मचारियों की भर्ती होना है। उन्होंने कैरव्ज स्थित कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में उम्मीद जताई है कि जबलपुर को करीब एक दर्जन कर्मचारी और अधिकारी इस नई भर्ती से मिलेंगे।...
जबलपुर। केन्द्रीय प्रशासनिक अभिकरण ने एक वृद्ध की पेंशन से जुड़े मामले में सीओडी प्रबंधन समेत अन्य को नोटिस जारी किये हैं। कैट के न्यायाधीश हृदयनारायण सिंह तथा जीके सिंघल की डबल बैंच ने नोटिस में जानना चाहा है कि सीओडी से सेवानिवृत्त कर्मचारी के पेंशन में 95 वर्ष के बाद इजाफा क्यों नहीं किया गया।
सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो के रिटायर्ड कर्मचारी शारदा प्रसाद तिवारी ने केन्द्रीय...
जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस चौकी के अंतर्गत माढ़ोताल निवासी एक महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके गले में फांसी का फंदा है और शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान पाये गये हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। सबसे पहला संदेह पत्नी के प्रेमी पर जा रहा है, जो उसके साथ ही उसी के घर पर पिछले चार साल से रह रहा था और घटना के बाद से ही फरार है।
थाने से मिली जानकारी के अनुसार गत देर रात करीब सवा...
जबलपुर। तपती गर्मी के साथ ही लोगों को ठण्डक देने वाले कोल्ड ड्रिंक्स एवं लस्सी आदि के संबंध में लगातार मिल रहीं शिकायतों के चलते खाद्य विभाग की ऐसे विक्रेताओं पर अब टेढ़ी नजर है। इसी के चलते बहुत जल्द ऐसे सभी रेस्टॉरेंट एवं मॉल्स में विभागीय अधिकारी जांच-पड़ताल करना शुरू करेंगे, जहां बड़ी संख्या में इन उत्पादों का संग्रह तो किया जाता है, परंतु उनके रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं...
जबलपुर। मुम्बई से राजेन्द्र नगर की ओर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन आज जब जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 3 पर पहुंची तो इस गाड़ी की एक एसी बोगी से पूरे यात्री बाहर आए और सीधे स्टेशन प्रबंधन के अधिकारी के केबिन में घुस गए। इन यात्रियों ने बताया कि इस गाड़ी की एसी-3 बोगी के एसी मुम्बई से बंद हैं और गर्मी के कारण मुसाफिर बेहद परेशान हो गए हैं। आधे घंटे के हंगामे के बाद इस बोगी के...
जबलपुर। हाथीताल रेलवे क्रासिंग के बिल्कुल समीप एक महिला सुबह से रात तक पड़ी रही। पारा जब 40 डिग्री पर था, तब लोग उसे असहाय देखकर भी नहीं रुके। शाम को आते जाते लोगों ने भी उसे निहारा पर कोई नहीं रुका। देर रात कुछ हमदर्द सहारा बनकर उसके पास आए। और फिर शुरू हुआ मदद का सिलसिला। बताया जाता है कि यह महिला अपाहिज है। वह अर्धनग्न अवस्था में पूरे दिन पड़ी रही। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने...
जबलपुर। हनुमानताल थाने के अंतर्गत मक्का नगर निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास, जेठ और ननद पर दहेज की मांग पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी उससे मायके से ऑटो लाने की मांग कर रहे थे। इसी बात पर उसे घर से भगा दिया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती बुशरा फातिमा खान उम्र 22 वर्ष का विवाह 26 दिसम्बर 2010 को मक्का नगर निवासी कमरुद्दीन से हुआ था।
शादी...
जबलपुर। जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने पिछले दिनों कुंडम तहसील के कल्याणपुर गांव की जो चमत्कारी खुशहाली, अमीरी की चमकदार तस्वीर पेश कर अपनी पीठ थपथपाई थी, उससे लगता था कि इस गांव से गरीबी को खदेड़ दिया गया है। यहां लोग महलनुमा मकानों में निवास कर रहे हैं, घी दूध की नदियां बह रही हैं उनकी रातें दूधिया रोशनी में जगमगा रही हैं।
जहां देश के 83 करोड़...
जबलपुर। सही समय पर हुई पहल की बदौलत एक बेसहारा परिवार को तब राहत मिली, जब उन्हें इसकी जरूरत थी। प्राधिकरण के चौकीदार रामचरण कोल की मौत के तीसरे दिन ही उसकी पत्नी को पीएफ पेंशन के आदेश मिल गए। यह सब संभव हुआ जेडीए अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं पीएफ आयुक्त अजय मेहरा की सजगता के चलते।
पीएफ कार्यालय में श्री शर्मा ने मृतक की पत्नी को पीएफ पेंशन के अधिकार पत्र सौंपे। कर्मचारियों का दल मृतक...