विज्ञापन
 
 
 
 
जबलपुर
 
 
 
 

  • April 29, 05:54
     
    जबलपुर. आमिर खान प्रोडक्शन प्रा. लि. की ओर से दाखिल परिवाद पर सुनवाई करते हुए जिला अदालत ने सीडी विक्रेता के खिलाफ केस रजिस्टर करने के निर्देश दिये हैं। एसीजीएम सचिन्द्र श्रीवास्तव ने इस मामले में डॉ. अजय सेठ तथा उनके कर्मचारी को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि पायरेसी के मामले में इन्हें दोषी नहीं माना जा सकता है। आमिर खान प्रोडक्शन प्रा. लि. की ओर से दाखिल परिवाद में कहा गया है कि...
     

  • April 29, 05:53
     
    जबलपुर. दूध के दामों को लेकर पशुपालन मंत्री अजय विश्नोई ने आज अपने बयान में कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार मिलकर मिशन मिल्क के तहत दूध का उत्पादन बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं। मिशन मिल्क के तहत अभी हाल ही में केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने 2440 करोड़ का प्रावधान प्रथम चरण के लिए विकास कार्यो के लिये किये हैं। गुजरात के अमूल एवं आणंद की तर्ज पर दूध का उत्पादन प्रदेश में भी बढ़ाया...
     

  • April 29, 05:52
     
    जबलपुर. रांझी पुलिस को जब मामले की गम्भीरता का पता चला तो पुलिस भी सक्रिय हो गई। एलबी सेक्शन में लिपिक पद पर कार्य करने वाले कृष्णकांत का आरोप था कि उसका बार-बार तबादला करके उसे परेशान किया जा रहा है। इस कारण उसने 30 अप्रैल को गेट के समक्ष आत्मदाह करने का निर्णय लिया है। उक्त कर्मचारी का पत्र हाथ आने के बाद पुलिस कर्मियों ने कृष्णकांत को निर्माणी गेट पर ही दबोच लिया और उसे लेकर थाने...
     

  • April 29, 12:37
     
    जबलपुर। केन्ट थाने के अंतर्गत युवती का अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी और उसके दो साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी बिन्सेन्ट विशाल ग्रेगरी और उसके साथियों राजीव राज, अमित काछी और अभिनव ने जब युवती का अपहरण किया तो वे अपने साथ पंडित को भी लेकर पहुंचे थे। उनका इरादा तत्काल शादी करने का था, लेकिन मीनाक्षी की सहेली ने यह पूरा मामला पुलिस को बता दिया और पुलिस उनके...
     

  • April 29, 10:57
     
    जबलपुर। महिला पुलिस ने आज विजय नगर क्षेत्र में लम्बे समय से चल रहे देह व्यापार के एक अड्डे पर छापा मारा। यहां पुलिस को दो महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इनके पास से काफी मात्रा में अश्लील सामग्री भी बरामद की गई। एक महिला दमोह की है, जो खुद को छात्रा बताकर देह व्यापार में संलग्न थी, जबकि एक अपने पति को छोड़ चुकी है और कुछ महीनों से फ्लैट में ही रह रही थी। पुलिस ने...
     

  • April 28, 07:28
     
    जबलपुर। शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे अवैध रूप से मौजूद धर्मस्थलों के मामले में शुक्रवार को एक नया मोड़ आ गया है। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर आरोप लगाया है कि अवैध रूप से बने 17 ऐसे धर्मस्थलों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। जस्टिस अजीत सिंह और जस्टिस एनके गुप्ता की युगलपीठ ने मामले पर अनावेदकों को...
     

  • April 28, 07:26
     
    जबलपुर। लोकमान्य तिलक से चलकर दादर तक जाने वाली काशी एक्सप्रेस में एक युवक युवती को छोड़कर भाग गया, वहीं संपर्क क्रांति सुपर फास्ट से एक नाबालिग युवक-युवती भाग कर जबलपुर आ गए। सूचना मिली कि महाराष्ट्र निवासी एक 22 वर्षीय युवती को काशी एक्सप्रेस में छोड़कर प्रेमी भाग गया। ट्रेन जब जबलपुर पहुंची तो युवती ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया, इसे देख स्टेशन पर प्रधान आरक्षक मो. रज्जाक ने...
     

  • April 28, 07:25
     
    जबलपुर। यदि रेलवे का कोई कर्मचारी रेल आवास में रह रहा हो और वह लापता हो जाता है तो नये नियम के अनुसार उनके आश्रित अब उक्त आवास में तीन वर्ष तक रह सकते हैं। पहले यह व्यवस्था लापता रेल कर्मियों के आश्रितों के लिये सिर्फ दो वर्ष की थी। रेलवे में इस व्यवस्था में परिवर्तन कर नये नियमों को लागू कर दिया गया है। रेल प्रशासन द्वारा लंबे समय से चल रही इस नियम में परिवर्तन करने की मांग को...
     

  • April 28, 07:22
     
    जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया के विस्फोटक डिपो अर्थात ईडीके के संवेदनशील क्षेत्र के पास आग भड़कने से सनसनी फैल गई। आग पहले विस्फोटक डिपो के दीवार के पास की झाड़ियों में लगी और फिर करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र की झाड़ियों तक फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सवेरे करीब साढ़े दस बजे टॉवर नम्बर चार के पास की झाड़ियों में सुरक्षा गाडार्ंे ने सबसे पहले धुआं उठता देखा तो उन्होंने फायर...
     

  • April 28, 04:23
     
    जबलपुर। बरगी थाने के अंतर्गत जोधपुरा गांव में गत रात्रि उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब एक विवाह समारोह में दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्हा और उसके बाराती जमकर शराब के नशे में थे और जयमाला के बाद तो उन्होंने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। घरातियों ने पहले तो उनकी जमकर धुनाई की और इसके बाद सभी को बैरंग लौटा दिया गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार...
     

  • April 28, 12:06
     
    जबलपुर। कलेक्ट्रेट में शादी करने पहुंचे अनोखे जोड़े को देख लोग कुछ देर के लिए हतप्रभ रह गये। जोड़े को देख उन्हें सूझ ही नहीं रहा था कि आखिर ऐसी कौन सी बात हो गई, जो इस बेमेल जोड़े को शादी के लिए राजी किये हुए है। जी हां, शादी करने पहुंचे दूल्हे की उम्र 60 साल एवं दुल्हन 22 साल की थी। कलेक्ट्रेट में शादी करने पहुंचे बेमेल जोड़े को देख कुछ देर के लिये हंगामे जैसी स्थिति निर्मित हो गई। बाद...
     

  • April 27, 07:51
     
    सिवनी। मंडला-सिवनी जिला के सीमावर्ती क्षेत्र तिरहू पिपरिया में गुरुवार की संध्या लगभग 5 बजे नर्मदा नदी में एक नाव पलट जाने से कम से कम 6 लोगों के मरने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटनास्थल बीजाडांडी तथा पायली के बीच बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की संध्या तिरहू पिपरिया के बरकड़े परिवार से कुछ लोग दो नाव पर सवार होकर नर्मदा नदी के उस पार ग्राम राजौला विवाह...
     

  • April 27, 07:49
     
    जबलपुर। पर्यटन के इस सीजन में मुम्बई उड़ान का बंद होना अब ज्यादा खल रहा है। व्यवसायियों से लेकर वकील, डॉक्टर और सभी ऐसे जरूरतमंद लोग, जो जल्दी से देश की आर्थिक राजधानी पहुंचना चाहते हैं, विकल्प सीमित होने से इस समय खासे परेशान हैं। अपने कार्य और व्यवसाय के सिलसिले में मुम्बई अक्सर जाने वाले, बांधवगढ़, कान्हा, पेंच, भेड़ाघाट आने जाने वाले यहां से उड़ान संचालित करने वाली एयर इण्डिया...
     

  • April 27, 07:48
     
    जबलपुर। लंबी लड़ाई के बाद यह तय हो गया है कि शहर और आसपास मौजूद डेयरियां अब एक ही स्थान पर विस्थापित होंगी। इसके लिये पनागर के ग्राम महगवां में तकरीबन 70 एकड़ जमीन तय कर ली गई है। अब सिर्फ यह तय होना बाकी रह गया है कि आखिर इन्हें शहर से बाहर कब खदेड़ा जाए? परियट, पनागर, खमरिया शहरी सीमा से लगे क्षेत्रों को जल्द ही डेयरियों से मुक्ति मिलने वाली है। अदालत की फटकार पर नुमाइंदों की आंखें...
     

  • April 27, 07:52
     
    बालाघाट। यहां देवटोला वार्ड नं. 4 में गुरुवार को पूर्वान्ह एक विवाह समारोह के दौरान घर के ही बहनोई ने जरा सी बात पर खफा होकर खाना खा रहे सात लोगों पर पेट्रोल डालकर जिंदा फूंक दिया। आगजनी के शिकार इन लोगों में दो बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी सात घायलों को उपचारार्थ बालाघाट जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में नगर निरीक्षक श्यामचंद्र शर्मा ने बताया...
     
 
 
 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

लंदन के विभिन्न रंग
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

गरमी से परेशान... दुपट्टे का सहारा
रेड कारपेट पर ऐश
 
 
 
विज्ञापन