भास्कर संवाददाता त्न गरोठ
दिगंबर जैन समाज के आचार्य कर्मविजियानंदजी महाराज ने गुरुवार को नगर प्रवेश किया। वे सुसनेर से विहार कर बोलिया होते हुए सुबह 9.30 बजे नगर में पहुंचे। आचार्य श्री नगर में 17 से 19 फरवरी को दिगंबर जैन मंदिर में होने वाले वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव को करवाने आए हैं।
सकल जैन समाज एवं महिला मंडल के सदस्यों की अगुवाई में बोलिया रोड स्थित खेड़ापति बालाजी मंदिर के समीप से आचार्यश्री का अभिनंदन कर नगर प्रवेश समारोह शुरू हुआ। बैंडबाजों के साथ समाज की युवतियां मंगल गीत गाती चल रही थीं। जगह-जगह श्रीफल, गवली और आरती से आचार्यश्री की वंदना की गई। शामगढ़ नाका,...
भास्कर संवाददाता. गरोठ
प्रशासन द्वारा देथली बुजुर्ग में हटाए गए बंजारा समुदाय के लोगों के अतिक्रमण के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने धरना दिया। विधायक ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा राजनीतिक दल विशेष के लोगों ने स्कूल बनाने की आड़ में फायदा लेने के लिए अतिक्रमण हटवाया है। उन्होंने राज्यपाल के नाम एसडीएम अभयसिंह ओहरिया को ज्ञापन सौंपा।
इसमें...
भास्कर संवाददाता. गरोठ
कंपनी ने हाल ही में क्षेत्र में नई लाइन बिछाने का काम शुरू किया। काम वर्तमान में बरखेड़ा लोया से गरोठ के बीच हो रहा है। इस परिधि में नगर व बरखेड़ा लोया के कई किसानों के खेत आ रहे हैं। कहीं गेहूं की तो कहीं अफीम की फसल खड़ी है। लाइन के लिए पोल खड़ी फसल के बीच गाड़े जा रहे हैं। इस संबंध में जब किसानों ने काम कर रहे कंपनी के अधिकारियों से चर्चा की तो उन्होंने ठीक से...
श्मशान समिति और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अस्थायी अतिक्रमण उखाड़ फेंका। इसके लिए नगर पंचायत और प्रशासनिक विभाग के कर्मचारियों की टीम गठित की थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंची टीम ने शाम सवा छह बजे तक अतिक्रमण हटा दिया। लोगों ने करीब 50 से 60 आरी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था।
गुरुवार को पिपलिया मि_ेशाह रोड स्थित श्मशान भूमि पर अतिक्रमण को लेकर श्मशान...
नगर पंचायत के दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने रैली निकाली और एसडीएम अभयसिंह ओहरिया को कलेक्टर महेंद्र ज्ञानी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर पंचायत के सीएमओ को भी ज्ञापन दिया।
दैनिक वेतनभोगी कार्यभारित गैंगमैन एकता यूनियन के सदस्य रैली के रूप में सुबह करीब 11.30 बजे एसडीएम ऑफिस पहुंचे। उन्होंने पुराने...
विद्या विनय मंदिर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। इसमें 120 बच्चों ने करीब 35 रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इनमें गीत, नृत्य, नाटिकाएं शामिल थीं। करीब चार घंटे चले कार्यक्रम को देखने स्कूली बच्चों के अलावा नगरवासी भी पहुंचे। कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण के साथ समापन होगा।
मुख्य अतिथि कन्या हायर सेकंडरी प्राचार्य आर.सी. शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधक आर.एस....
तीन महीने से अंधेरे में रहने से नाराज दसोरिया के ग्रामीण गुरुवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने शामगढ़ रोड पर बर्डिया आमरा में करीब चार घंटे तक चक्काजाम किया और बिजली कंपनी व डीई के खिलाफ
नारेबाजी की। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुलह करवाई तब जाकर जाम खुला।
दसोरिया में तीन महीने पहले कंपनी ने बिजली काट दी थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से लेकर मंत्री तक की लेकिन किसी ने...
अस्पताल में चल रहे 15 लाख के बालशक्ति वार्ड के रुके हुए निर्माण को ठेकेदार ने गुरुवार को फिर चालू करवा दिया। हालांकि एसडीएम ने काम रुकवा दिया और ठेकेदार को ताकीद कि किया अब वह बिना अनुमति के निर्माण शुरू नहीं करे। सरकारी अस्पताल में बाल शक्ति वार्ड के घटिया निर्माण को चार दिन पहले एसडीएम अभयसिंह ओहरिया ने बंद करवाया था। गुरुवार को ठेकेदार सुनील गोयल ने आकर काम चालू कर दिया। इसकी...
पिपलिया मि_ेशाह रोड स्थित श्मशान भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगरवासियों ने गुरुवार को एसडीएम को शिकायत की और अतिक्रमण हटाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। दोपहर करीब तीन बजे क्षेत्र के करीब
50 से अधिक लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां एसडीएम अभयसिंह ओहरिया को दी शिकायत में बताया अतिक्रमण होने से आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।झगड़े भी होते हैं। अतिक्रमण हटाने से झगड़े की
स्थिति...
वकील शरदचंद्र चौधरी के घर १९ जनवरी को हुई साढ़े तीन लाख रुपए की चोरी के मामले में फरार एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय ने एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा। एसआई संजय मंडलोई ने बताया वारदात शरदचंद्र की घरेलू नौकरानी कांतिबाई की बेटी जीवनबाई ने प्रेमी अज्जू उर्फ अजबसिंह निवासी टिमरनी के साथ मिलकर की थी। जीवनबाई को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।...