नपा की लापरवाही के चलते शहर में जल संकट के हालात बने हुए हैं। शहर के बीस बोर बंद हैं। इसके अलावा 150 हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। भास्कर संवाददाता-!-मुरैना शहर के बाहरी कॉलोनियों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। इन कॉलोनियों की लगभग 15 हजार से अधिक की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगरपालिका ने कोई कदम नहीं उठाया है। यहां न तो पाइप लाइन बिछाई गई है और न ही हैंडपंप लगाए गए हैं। लिहाजा लोगों को पानी के लिए प्राइवेट बोर या फिर पास की कॉलोनियों में पानी के लिए जाना पड़ रहा है। मुरैना शहर की वार्ड क्रमांक छह, 12, 31 व 39 की करीब छह बस्तियों में पेयजल के लिए लोग परेशान हैं। तुस्सीपुरा,...