April 12, 01:10
![]()
भास्कर संवाददाता। महिदपुर
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के विरोध में तीन दिनों के बंद के चलते लाखों रूपए का नुकसान हुआ, वही आम आदमी को कई तरह की समस्याओं से रूबरू होना पड़ा। सोमवार से बंद के आव्हान पर लोगों ने रविवार को तो रोजमर्रा की खरिदारी कर ली थी, लेकिन दूध, सब्जी ने लोगों को परेशान किया। नागरिक मंगलवार, बुधवार को दूध के लिए भटकते नजर आए, तो कुछ लोग दूध विक्रेताओं के गांव तक पहुंच गए।...