इंदौर/भोपाल। शेहला मसूद हत्याकांड के पर्दाफाश होने से लेकर चालान पेश होने तक सीबीआई ने कई गवाह, बयान और सबूत जुटाए। बीते सात महीनों में ये तथ्य अलग-अलग हिस्सों में सुर्खियां भी बनते रहे। पाठकों के लिए इन सभी कड़ियों को एक साथ जुटाकर पेश किया जा रहा है। इसमें जहां कुछ बयान शामिल हैं वहीं ध्रुव और शेहला के घर के हाल से लेकर आरोपियों की जेल में सेहत और शेहला की डायरियों के कुछ अंश भी हैं। वंदना सिंह (ध्रुव नारायण की पत्नी)सन् 1990 में हमारी शादी हुई। उनसे मेरा परिचय 1977-78 में हुआ था क्योंकि मेरा व उनका परिवार अरेरा कॉलोनी में पास ही रहता था। हमारा प्रेम विवाह हुआ था। विवाह में...
भोपाल। मार्च में गोवा सरकार ने अपने यहां पूरा वैट ही खत्म कर पेट्रोल 11 रुपए सस्ता कर दिया था। बुधवार को उत्तराखंड...
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन साल बाद फिर ब्लॉग की दुनिया में सक्रिय होने जा रहे हैं। हालांकि अभी ब्लॉग का नाम और एड्रेस तय होना बाकी है। वे ब्लॉग हिंदी में ही लिखेंगे। मुख्यमंत्री इसके जरिए अपने विचार लोगों तक तो पहुंचाएंगे ही साथ ही युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने का प्रयास भी करेंगे।
सीएम के करीबी अफसर इस योजना को अमलीजामा पहनाने में लगे हुए हैं। ब्लॉग के माध्यम से...
भोपाल।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राजनीति छोड़ने की सलाह दी है। सीएम द्वारा काले धन के मुद्दे पर आईपीएल का विरोध करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजनीति में भी काला धन लगा हुआ है। बेहतर है शिवराज राजनीति छोड़ दें। सतना में एक आदिवासी की हत्या और जबलपुर में संघ पदाधिकारी के हथियारों सहित पकड़े जाने जैसी...
भोपाल। आरएसएस प्रमुख मोहनराव भागवत इन दिनों भोपाल आए हैं। वे केरवा डेम रोड स्थित आवासीय विद्यालय शारदा विहार में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग में स्वयंसेवकों के साथ अपने अनुभव बांट रहे हैं। भागवत की यात्रा को इतना गोपनीय रखा गया है कि प्रशिक्षण में भाग ले रहे और व्यवस्था में लगे स्वयंसेवकों के अलावा किसी अन्य को इसकी भनक तक नहीं है। रविवार को राजधानी आए भागवत बुधवार तक यहां रहेंगे।...
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ वे आईपीएल का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपने बच्चे को आईपीएल देखने के लिए भेजते हैं। सिंह ने बताया कि चौहान ने आईपीएल का विरोध करते हुए कहा है कि वे इसे मध्यप्रदेश में कभी नहीं होने देंगे, वहीं, हवाई जहाज से अपने बच्चों को आईपीएल के मैचों का आनंद उठाने के...
भोपाल। मंत्रालय में फाइलों का रेंगना कोई नई बात नहीं है। इसके चलते एक मंत्री को अपने निर्णय पर औपचारिक आदेश कराने में छह माह लग गए। इससे यह भी पता चलता है कि मंत्रालय में फाइलें अफसरों के चक्रव्यूह में कैसे फंसी रहती हैं।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव पिछले दिनों समर्थकों के बीच अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बता रहे थे कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में स्टाप...
इंदौर। अद्भुत व्यक्तित्व हैं पं. सत्यनारायण सत्तनजी का। चेहरे पर तेज, वाणी में ओज, जिह्वा पर सरस्वती। वे शिक्षक, कवि, राष्ट्रवादी विचारक हैं। वे 73 के हैं और हम चाहते हैं, गुरुदेव 100 के पार जाएं। अहंकार नहीं स्वाभिमान है उनमें और जिस ब्राह्मण में स्वाभिमान न हो वह ब्राह्मण ही कैसा? वे मुर्दो में प्राण फूंकने वाले कार्यकर्ता हैं। यह संस्था व विचार का सम्मान है। मैंने अटलजी को...
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आईपीएल को लेकर गुस्सा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। उन्होंने इसके बहाने सचिन तेंडुलकर को भी आड़े हाथों ले लिया। बोले मैंने सचिन से कहा है देश तुम्हें महान मानता है, कम से कम तुम तो मत बिको। मैंने तय कर लिया है, जब तक हूं आईपीएल जैसे तमाशे किसी भी कीमत पर प्रदेश में नहीं होने दूंगा। यह तमाशा देश में भी बंद होना चाहिए। यहां वैष्णव स्कूल मैदान...