निज संवाददातात्नउदयपुरा
राज्य स्तरीय शिवम टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बनखेड़ी की टीम ने रायसेन को पराजित किया। इस रोमांचक मैच में बनखेड़ी की टीम ने विजयी खिताब जीता। फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के बीच मुकाबले से पूर्व रायसेन ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रायसेन की टीम निर्धारित ओवर में १३५ रन बना सकी। १३६ रन का पीछा करते हुए बनखेड़ी की टीम ने यह जीत आसानी से हासिल कर ली।
वनखेड़ी टीम का प्रदर्शन प्रारंभ से ही अच्छा रहा। टीम के कप्तान दिनेश ठाकुर ने अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को विजयी लक्ष्य तक पहुंचा दिया। महाराणा प्रताप...
कार्यालय संवाददातात्नरायसेन
सांची रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास लगे बिजली के खंभे को खड़ा रखने के लिए जमीन में उतारा गया एक तार किसी की जिंदगी के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। इस तार में हर कभी करंट उतर आता है। इसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
खंभे को खड़ा रखने के लिए जिस तरीके से तार को नीचे लाया गया है, वह हवा चलने पर प्रवाहित होने वाले बिजली के...
कार्यालय संवाददातात्नरायसेन
बेतवा तट पग्नेश्वर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर को नेशनल हाईवे के लिए बनने वाले पुल के कारण टूटने से बचाने के लिए जिला लोधी समाज के लोगों ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रति महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।
ज्ञापन सौंपने से पहले समाज के लोग रामलीला स्थित लोधी समाज की धर्मशाला में...
निज संवाददातात्नगैरतगंज
नगर में बीते सप्ताह से चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रायसेन ने जीत लिया है। स्पर्धा के पुरस्कार विधायक प्रभुराम चौधरी ने वितरित किए।
नगर के जनपद मैदान में चल रही राज्य स्तरीय स्पर्धा का फाइनल मैच रायसेन व सुल्तानपुर की टीमों के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में रायसेन महाकाल क्लब सुल्तानपुर को परास्त कर दिया। स्पर्धा का आयोजन विधायक...
कार्यालय संवाददातात्नरायसेन
ग्राम मेहगांव के हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण पाठ के दौरान कल्याण सिंह बघेल के साथ मारपीट करने वाले फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि चार फरवरी को हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव की सड़क पर चक्काजाम किया...
सुनील यादवत्नमंडीदीप
नपा ठोस अपशिष्ट पदार्थों के उचित निपटारे के प्रति बेहद लापरवाह है। उसे वेस्ट सॉलिड मैनेजमेंट के प्रति गंभीरता के साथ ठोस कदम उठाने चाहिए, लेकिन नपा इस मामले में भारी कोताही बरत रही है। जबकि एक साल पूर्व कलेक्टर ने नपा को टाउन एंड इंडस्ट्रीयल दोनों एरिया का वेस्ट डिस्पोजल की व्यवस्था एक साथ करने के निर्देश सीएमओ को दिए थे, मगर इन पर अब तक अमल नहीं हो सका है।...
निज संवाददाता& शमशाबाद
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा थानांंर्तगत आयोजित की गई खेल प्रतियोगिताओं में थाना शमशाबाद की कबड्डी एवं रस्साकसी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया।
खेल अधिकारी बृजेन्द्र तिवारी ने बताया कि विदिशा स्टेडियम में जिला स्तरीय थानांर्तगत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें थाना शमशाबाद की रस्साकसी टीम ने थाना...
निज संवाददाता& कुरवाई
पाला-तुषार से पीडि़त किसानों की लड़ाई लडऩे के लिए कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में भी गुटबाजी अभी से नजर आ रही है। नष्ट हुई फसलों के नुकसान का सर्वे करवाए जाने की मांग को लेकर आठ फरवरी को प्रदर्शन किया जा रहा है। 8 फरवरी को इंका नेता पंचमलाल सप्रे के नेतृत्व में किसान प्रदर्शन करेगें, वहीं 11 फरवरी को पूर्व राज्यमंत्री रघुवीरसिंह सूर्यवंशी के नेतृत्व...
कार्यालय संवाददातात्नरायसेन
जिले में पिछली बार हुई गेहंू की रिकॉर्ड खरीदी की चुनौती से वास्ता रख चुका महकमा इस बार किसी भी समस्या का सामना करने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। यही वजह है कि रायसेन जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम बम्हौरी और औबेदुल्लागंज ब्लॉक के दिवटिया में कवर्ड और स्थाई कैप गोदाम का निर्माण एवं विस्तार का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। हालांकि समय कम होना भी एक...
रायसेनत्नमौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव से बीमारियां भी बढऩे लगी हैं। सर्दी-जुकाम के साथ लोगों को वायरल बुखार से दो चार होना पड़ रहा है। इन बीमारियों से पीडि़त लोग बड़ी संख्या में अस्पताल और निजी डॉक्टरों की क्लीनिक पर पहुंच रहे हैं।
दो दिन पहले दिन का ताममान जहां ३० डिग्री और रात का तापमान १४ डिग्री तक पहुंच गया था। इस कारण लोगों को सर्दी से निजात मिल गई थी। दो दिन बाद ही मौसम में फिर...