निज संवाददातात्नबरेली
क्षत्रिय समाज पर अपनी ही नहीं, दूसरों की भी सुरक्षा की जिम्मेदारी है। हम अपना आचरण ऐसा रखें कि सभी हम पर भरोसा करें। हमारे काम इस तरह के हों कि उनसे समाज का मान बढ़े और क्षत्रिय धर्म का पालन हो। इस तरह की सीख महाराणाप्रताप जयंती पर क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ लोगों ने दी।
शुक्रवार को अभा क्षत्रिय महासभा की स्थानीय इकाई, आयोजन समिति और राजपूत समाज सेवा संगठन ने महाराणाप्रताप जयंती पूरे उत्साह से मनाई। एनएच-12 पर भव्य चल समारोह निकला गया। युवा ब्राह्मण महापरिषद ने पुराने स्टैंड पर वीरेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, राजीव भार्गव, दिनेश शर्मा और नीलेश शर्मा...