निज संवाददातात्नबेगमगंज
नगर में पेयजल समस्या दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। लोग पानी भरने के लिए रात-रात भर जाग रहे हैं, फिर भी उन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोगों को पानी उपलब्ध कराने के मकसद से नगर पालिका द्वारा भीषण गर्मी में 15 वार्डों में एक-एक कूप खनन करवाया जा चुका है। इसमें से 6 कूपों में तो पानी निकला, लेकिन 9 कूपों में पानी की मात्रा बहुत कम है। गहराई अधिक होने के कारण हैंड पंप से भी लोग पानी नहीं भर सक ते।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका ने इस बार साढ़े चार सौ फीट तक ट्यूबवेल खनन करवाए, जिसमें वार्ड 1 में पानी नहीं निकला तो वार्ड 8 में मामूली पानी...