जबलपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा में अधिकारी व कर्मचारियों के पद पर हुई अयोग्य लोगों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया है। एक्टिंग चीफ जस्टिस सुशील हरकौली और जस्टिस केके त्रिवेदी की युगलपीठ ने पूछा है कि विधानसभा में यदि नियुक्तियां अवैध हैं तो तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें देरी का मतलब होगा कि अयोग्य व्यक्ति...
इंदौर। दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आए वन मंत्री सरताज सिंह ने कहा मध्यप्रदेश के जंगलों में 60 चीते लाकर छोड़े जाएंगे। पहली खेप दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका से छह चीतों के रूप में आएगी। कूनो पालपुर अभयारण्य में इन चीतों को छोड़ा जाएगा। प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा वापस दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की साधिकार समिति में आपत्ति दर्ज करा दी है। प्रदेश के जंगल चीतों के रहवास के लिए अनुकूल...
इंदौर। वर्ष 2006 के बाद सेवानिवृत कृषि कॉलेज के प्रोफेसरों को पूरी पेंशन नहीं मिल रही है। राज्य सरकार के एक उपसचिव द्वारा कृषि विश्वविद्यालय को भेजे आदेश के कारण यह स्थिति बनी। इसके बाद उच्च अधिकारियों को पेंशन देने संबंधी अन्य आदेश भी भेजे गए लेकिन विवि प्रशासन पहले आदेश को ही सवरेपरी मानकर उसके निरस्तगी आदेश का इंतजार कर रहा है।
महू वेटरनरी कॉलेज से वीआरएस ले चुके प्रोफेसर डॉ....
इंदौर। प्रदेश की यात्री बसों में जीपीएस लगाने पर विचार किया जा रहा है। इससे बसें कहां और किस रूट पर हैं, यह जानकारी मिल जाएगी। सिस्टम के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा। बसों में यात्रियों के टिकट के लिए भी नई व्यवस्था लागू करने पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
यह बात परिवहन आयुक्त एस.एस. लाल ने शुक्रवार को केसरबाग आरटीओ में कही। उन्होंने कहा 150 किमी या उससे ज्यादा लंबे रूट पर जो...
भोपाल। मुख्य सचिव अवनि वैश्य करीब डेढ़ साल बाद फिर संभागीय दौरे शुरू करने की तैयारी में हैं। अगले माह से वे इस मुहिम में जुट जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है या नहीं? कहां कमी है? कहां लापरवाही हो रही है?
सरकार की इसी मंशा से मुख्यमंत्री ने हाल ही में भोपाल में हुई कमिश्नर- कलेक्टर कान्फ्रेंस में मैदानी अफसरों को अवगत...
भोपाल। राजधानी समेत प्रदेश के सरकारी आधिपत्य वाले सभी साढ़े बारह हजार मंदिरों के पुजारियों का मानदेय जल्द बढ़ने की संभावना है। धर्मस्व विभाग ने वर्तमान वेतन राशि को बढ़ा कर लगभग दोगुना करने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर लिया है जिसे वित्त विभाग को भेजा जा रहा है। वित्त विभाग की अनुशंसा के बाद इसे अनुमति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास भेजा जाएगा।
धर्मस्व विभाग के सचिव...
इंदौर। फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आह्नन पर बुधवार को देश के करीब डेढ़ लाख मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल करेंगे। मप्र मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स यूनियन (एमपीएमएसआरयू) के प्रदेश सचिव संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मार्केटिंग करने वाली संगठित क्षेत्र की 135 दवा कंपनियों में कार्यरत सभी एमआर...
इंदौर। ‘व्यापारियों को अपने हितों के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा। सभी एकजुट होकर संगठन के माध्यम से अपनी ताकत बढ़ाएं इससे निश्चित सफलता मिलेगी। हिंदुस्तान का व्यापारी आगे बढ़ रहा है, वह निरंतर तरक्की करे। ताकत से व्यापार करें और लोगों की मदद भी करें, यह हमारे संस्कार है, इन्हें नहीं भूलें।’
उक्त विचार भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल ने रविवार को होटल कंट्री इन में...
भोपाल। सर, पुराने सरपंचों व सचिवों को हटाने के कारण महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के भुगतान में दिक्कत आ रही है। यह समस्या उमरिया कलेक्टर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बताई। चौहान ने नसीहत दी कि कोई रास्ता निकालें। इसमें किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं होना चाहिए।
अब तक महीने में एक बार मंत्रालय में बैठकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टरों से...
जबलपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है और उनकी सरकार में ऐसे लोगों को मंत्री बना दिया गया है, जो मानसिक रोगी हैं और उन्हें पागलखाने में होना चाहिए था। उक्त आरोप कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए लगाए।
उनका कहना था कि प्रदेश सरकार के मंत्री गौरीशंकर बिसेन आदिवासियों व गरीबों को अपमानित कर रहे हैं...
भोपाल। निजी कंपनियों और बैंकों की तरह राजनीतिक दलों के बही-खातों की ऑडिटिंग होनी चाहिए। उनके बहीखातों का चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से ऑडिट जरूरी किया जाए। इसका फायदा यह होगा कि राजनीतिक दलों में बिना रसीद के चंदा लेने की परंपरा पर रोक लगेगी। साथ ही काले धन को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने के लिए कानूनों में बदलाव होना चाहिए। यह सुझाव इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया...
भोपाल। कर्नाटक 38वीं राष्ट्रीय जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में ओवर आल चैंपियन बना। उसने 24 स्वर्ण, 17 रजत और 28 कांस्य सहित कुल 69 पदकों पर कब्जा जमाते हुए सर्वाधिक 528 अंक अर्जित किए। वहां के सौरभ सांग्वेकर सर्वश्रेष्ठ तैराक चुने गए जिसने अकेले पांच गोल्ड जीते जिसमें दो नए रिकार्ड के साथ शामिल हैं।
महाराष्ट्र ने भी जबर्दस्त टक्कर दी और बालिका वर्ग की टीम चैंपियनशिप जीतने के साथ पदक...
भोपाल। प्रदेश में फल, सब्जी, फूलों और औषधीय पौधों को मंडी शुल्क से मुक्त कर दिया गया है। इससे राज्य सरकार को 40 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ेगा। अब तक इन उपजों पर दो फीसदी मंडी शुल्क लगता था। यह निर्णय सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में उद्यानिकी पर केंद्रित कृषि कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए उद्यानिकी एवं खाद्य...
जबलपुर। जिले के रानी अवंती बाई लोधी सागर बरगी बांध में तेजी से बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर रविवार सुबह दस बजे 21 में से 19 गेट खोल दिए गए और इनसे 1 लाख 32 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
बांध प्रशासन ने गेट खोलने का निर्णय बरगी जलाशय के जलस्तर को नियंत्रित करने के साथ-साथ...
भोपाल। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिता वर्मा ने शुक्रवार को जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की क्लास लगाई। क्लास की शुरूआत हुई उपस्थिति से। वर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल से कहा कि अनुपस्थित जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से लिखित स्पष्टीकरण लें। मुझे बहानेबाजी नहीं, ठोस वजह चाहिए।
यदि बिना किसी ठोस वजह के कोई गैर हाजिर है, तो मैं उसे पदाधिकारी नहीं मानती। उन्होंने कहा कि...