रहली -!- भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश व्यापी आह्वान पर रहली किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में गेहूं खरीदी में किसानों के शोषण एवं बारदाना उपलब्ध न कराने पर केंद्र सरकार के विरोध में तथा चांदपुर क्षेत्र में निर्धारित से 'यादा विद्युत कटौती रोकने एवं चांदपुर में की बिजली सप्लाई रहली फीडर से किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में दीपक कौतू, राकेश जैन, उमाशंकर तिवारी, बृजकिशोर तिवारी, सुरेश कौतू, मन्नू साहू, कौशल टेनगुरिया, मुन्ना सरदार, दिनेश कौतू, विककी जैन, कप्तान ठाकुर शामिल थे।