सालों बाद नगरवासियों की एक बड़ी समस्या पानी के संकट से राहत मिलने वाली है। एक साल बाद अब प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें पार्वती नदी पर बनाए जाने वाला नया बंधान, जमोनिया और भगवानपुरा तालाब से पानी सप्लाई किया जाएगा।
कार्यालय संवाददाता त्न सीहोर
नगर में आने वाले 30 सालों तक लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके लिए केंद्रीय एक मुश्त सहायता योजना के तहत 7 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले नए बंधान का काम जुलाई माह से शुरू हो रहा है। शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में इसे लेकर प्री बिड बैठक में चर्चा हुई।
पार्वती नदी स्थित काहिरी...