भास्कर संवाददाता. शाजापुर
किला परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में व्याप्त समस्याओं व नए भवन के लिए प्रस्तावित स्थल पर व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर गुरुवार दोपहर ३.३० बजे कलेक्टोरेट में हुई बैठक में आखिरकार विद्यालय प्रबंधन ने चुप्पी तोड़ दी। प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया कि किला परिसर में केंद्रीय विद्यालय को संचालित करने के लिए अतिरिक्त कक्षों की बहुत आवश्यकता है और अतिरिक्त कक्ष मिलने के बाद ही नवीन सत्र में प्रवेश दिए जा सकेंगे। अध्यक्षता कर रहीं कलेक्टर सोनाली वायंगणकर ने बताया भैरव डूंगरी के समीप प्रस्तावितस्थल पर मार्ग निर्माण के साथ पानी के लिए नलकूप खनन हो...
भास्कर संवाददाता. सुसनेर
रंजिश के चलते सुसनेर में गुरुवार दोपहर अधेड़ की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
घटना दोपहर २ बजे इंदौर-कोटा रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक हुई। टीआई डी.एस. पुरोहित के अनुसार टेलीफोन एक्सचेंज के समीप रहने वाले गुलाम मोहम्मद पिता इमाम खां (५०)...
भास्कर संवाददाता. सुसनेर
नवीन शिक्षण सत्र की शुरुआत में जब बच्चे स्कूलों में पहुंचे तो उन्हें इस बात की खुशी थी कि इस वर्ष लड़कियों के साथ उन्हें भी यूनिफार्म मिलेगी किंतु ऐसा नहीं हुआ। सत्र समाप्ति की ओर है लेकिन अब भी कई स्कूलों में एक यूनिफार्म की राशि तक नहीं मिल पाई है। कई स्कूलों में एक यूनिफार्म की राशि मिली तो वहां के बच्चे दूसरी यूनिफार्म के लिए राशि का इंतजार कर रहे हैं।...
भास्कर संवाददाता. सुसनेर
कृषि उपज मंडी में टैक्स चोरी पर रोक लगाने के लिए खरीदी गई वाहन इन दिनों राजस्व विभाग के उपयोग में आ रहा है। इन दिनों नगर और क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा खुलेआम टैक्स की चोरी की जाकर गोदामों में जमा माल को राजस्थान भेजा जा रहा है। वाहन के अभाव में मंडी कर्मचारी रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
कहने को शासन ने टैक्स चोरी पर लगाम लगाने के लिए मंडी में वाहन की व्यवस्था...
भास्कर संवाददाता. सुसनेर
डग रोड पर अतिक्रमण करके बस्ती बसाने का प्रयास करने के मामले में आखिरकर प्रशासन की नींद खुली। बुधवार को कस्बा पटवारी सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी डग रोड पहुंचे और अतिक्रमण करने वालों के पंचनामे बनाए।
डग रोड की सरकारी जमीन का मामला सुर्खियों में है। यहां बड़ी मात्रा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है। इसे लेकर बुधवार को भास्कर ने 'प्रशासन की भूमिका...
भास्कर संवाददाता. शाजापुर
किला परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में अब भी समस्याओं का अंबार है। प्रशासन ने भले ही जर्जर पुराने स्कूल भवन को गिरवाकर भूमि को समतल करा दिया हो लेकिन विद्यालय में आज भी व्यवस्था के नाम पर कई बातों की दरकार है। इनके अभाव में विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब यदि समय रहते जिम्मेदार नहीं जागे तो कहीं ऐसा न हो कि नए सत्र की शुरुआत में...
भास्कर संवाददाता. शाजापुर
गरीबों की झोपडिय़ों में जाना और उसे प्रसारित कराना कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का महज चुनावी स्टंट है जबकि वास्तविकता कुछ और ही है। कांग्रेस ने सालों से अजा व अजजा के लोगों के साथ छलावा किया। अजा/अजजा वर्ग ने कांग्रेस पर पूरा भरोसा किया और उन्हें सत्ता में बैठाया। बावजूद सदियोंं तक राज करने के बाद भी उन्होंने दलितों का विकास नहीं किया। आज भी दलितों की...
शाजापुर. कार की खरीदी-बिक्री का मामला बुधवार शाम थाने तक पहुंच गया। मामला काफी देर तक गर्माता रहा। आखिरकार टीआई सलीम खान ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। जानकारी के मुताबिक पिछले साल शाजापुर निवासी ज्योत्सना जैन ने एक कार इंदौर से व एक अन्य कार शाजापुर से खरीदी थी। दोनों ही गाडिय़ों के लिए उन्होंने अलग-अलग फाइनेंस कंपनियों लोन भी लिया था। कुछ दिन के बाद साथ में काम करने वाले मुकेश...
भास्कर संवाददाता. शाजापुर
भू-माफियाओं के चंगुल में फंसी सरकारी जमीन को छुड़ाने के लिए अब प्रशासन अच्छी पहल शुरू करेगा यानी अब शहर नए नक्शे पर उभरेगा। शहरी व निवेश क्षेत्र (नपा में शामिल करने के लिए प्रस्तावित सीमा) की शासकीय, अतिक्रमण, मकान, तालाब व नदी आदि को दर्शाते हुए जल्द ही नया राजस्व रिकॉर्ड तैयार होगा। वास्तविक स्थिति को दर्शाते हुए राजस्व के पुराने रिकॉर्ड का मिलान किया...
भास्कर संवाददाता. शाजापुर
पेयजल संरक्षण के लिए पिछले चार साल से अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा भारत विकास परिषद इस बार भी भास्कर के संग लोगों को जागरूक करेगा। गर्मी के दिन में पानी सहेजने के साथ 'रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टमÓ लगाने के साथ आम जनता को विभिन्न माध्यमों से पानी बचाने का संदेश देंगे। परिषद सदस्यों द्वारा इस संबंध में कार्ययोजना बनाई जाने लगी है।
परिषद के प्रांतीय...