नई दिल्ली। इंटरनेट को नियंत्रित करने के मकसद से जिनेवा में होने जा रही वल्र्ड समिट ऑन इनफॉर्मेशन सोसायटी को लेकर देश में विरोध की आवाजें बुलंद होने लगी हैं। समिट में भारत के उस प्रस्ताव पर चर्चा होने की उम्मीद है जिसमें इंटरनेट पर नजर रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय सरकारी समिति बनाने की वकालत की गई है। राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस बाबत पत्र लिखकर...
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि भारत में 25 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में से एक चौथाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं। ‘वल्र्ड हेल्थ स्टेटिस्टिक-2012’ रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 13 से 15 साल के किशोरों में शराब और तंबाकू चबाने की आदत तेजी से बढ़ रही है। पूरी दुनिया में हर तीन में से एक वयस्क में ब्लड प्रेशर की समस्या है।
भारत के...
नयी दिल्ली. केंद्रीय वित्त मंत्री देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं लेकिन इसके बावजूद रूपया रसातल में जा रहा है, महंगाई अपने चरम पर है और पेट्रोल डीजल के दामों ने आम आदमी की जान ही ले रखी है। आखिर बात क्या है कि संप्रग के इस संकटमोचक के तमाम उपायों के बाद भी वह अर्थव्यवस्था को संकटों से बाहर नहीं ला पा रहे हैं।
।. देश का जो माहौल...
बेंगलुरू। सीबीआई ने अवैध खनन मामले में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, उनके दोनों बेटों व दामाद के घर व परिसरों में छापे मारे। जांच एजेंसी ने बुधवार को यह कार्रवाई की। उसने मंगलवार को इस सिलसिले में केस दर्ज किया था। सीबीआई ने सुबह सवा छह बजे छापेमारी शुरू की। कुल आठ परिसरों में छापे मारे गए। इनमें येदियुरप्पा, उनके पुत्र बीवाई राघवेंद्र, बीवाई विजयेंद्र और...
नई दिल्ली. मंगलवार को जब मशहूर फिल्म अदाकारा रेखा राज्यसभा में मनोनीत सदस्य के तौर पर शपथ ले रही थी तब राज्यसभा टीवी के प्रसारण में कैमरे का फोकस जया बच्चन पर था। कैमरा दोनों अभिनेत्रियों को बारी-बारी से दिखा रहा था। रेखा के शपथ के प्रसारण के दौरान जया बच्चन पर कैमरे का फोकस कुछ सांसदों को बर्दाश्त नहीं हुआ है। उन्होंने विधिवत शिकायत दर्ज कराकर जांच की मांग की है और सदन के कई...
नई दिल्ली.बीते कुछ सालों में भारत को लेकर चीन बहुत ज्यादा आक्रामक हो गया है और इस क्रम में उसे भारतीय सीमाओं की भी परवाह नहीं रही है। इस बात को अब सरकार ने भी मान लिया है। बुधवार को राज्यसभा में रक्षा मंत्री एके एंटनी ने जानकारी दी है कि चीन ने बीते 2 सालों में 500 बार भारतीय सीमाओं का अतिक्रमण किया है। रक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि चूंकि वास्तविक नियंत्रण रेखा पूरी तरह से परिभाषित...
नई दिल्ली. सचिन तेंडुलकर के राज्यसभा में नामांकन के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दिया। हाई कोर्ट ने नोटिस में सरकार से पूछा है, 'खिलाड़ी के राज्यसभा में नामांकन पर स्पोर्ट्स कैटेगरी को कैसे कवर किया जाता है।' हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से 5 जुलाई तक जवाब मांगा है। हालांकि कोर्ट ने सचिन के शपथग्रहण पर रोक लगाने से...
मुंबई/बल्लबगढ़. एक 13 साल की मूक-बधिर लड़की के साथ गैंगरेप और विधवा के यौन शोषण के सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। मुंबई में नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया। जबकि हरियाणा के बल्लभगढ़ एक सिपाही पर आरोप लगा है कि उसने अपनी विधवा मकान मालकिन का एक साल तक यौन शोषण किया। मुंबई के भांडूप इलाके में एक मूक-बधिर लड़की के साथ तीन युवा कई दिनों से बलात्कार कर रहे...
नई दिल्ली.निर्मल बाबा की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं। आज उनके खिलाफ एक याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की। इस याचिका के आधार पर कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता से कहा है वह निर्मल बाबा को भी पार्टी बनाएं। याचिकाकर्ता के वकील सुग्रीव दूबे ने निर्मल बाबा की मंशा और उनके काम पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'ड्रग्स एंड मैजिक...
नई दिल्ली .राज्य सभा की पिच पर सचिन का 'गार्ड' लेना तय है। इस नई पिच पर खेलने के लिए सचिन अपने गेम में क्या चेंज करने जा रहे हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।उनकी नई पारी के लिए भास्कर ने कराई नेट प्रैक्टिस। उधर दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें राज्यसभा सदस्य की शपथ पर स्टे देने से इंकार कर दिया। इस मामले में एक जनहित याचिका दायर की गई थी । हालांकि अदालत ने इस याचिका पर...