पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कांग्रेस के प्रति ‘कोलावेरी’ अब जगजाहिर हो चुकी है यानी कांग्रेस के खिलाफ उनका गुस्सा अब किसी से छिपा नहीं रहा। चाहे पेट्रोल के दाम हों या फिर एफडीआई का मुद्दा, दोनों पार्टियों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। अब ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस एक-दूसरे से अलग हो सकती है। लोकपाल के मुद्दे पर जिन सांसदों ने वोटिंग में...
नई दिल्ली। हथियारों की खेप लेकर कच्छ के निकट समुद्र में पहुंचे किसी जलपोत से अमेरिका किए गए फोन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। नौसेना और तटरक्षक बलों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुजरात और महाराष्ट्र सहित सभी तटवर्ती राज्यों से कहा गया है कि वे समुद्री इलाकों में गश्त बढ़ा दें। उनसे तटवर्ती इलाकों के अलावा गहरे समुद्र में भी नजर रखने के लिए कहा गया है। सुरक्षा...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने हवा से हवा में मार करने वाली 500 फ्रांसीसी मीका मिसाइलें खरीदने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही मिराज-2000 विमानों के अपग्रेडेशन का रास्ता साफ हो गया। एमबीडीए की मीका मिसाइलों को मिराज 2000 के अपग्रेड किए जा रहे बेड़े में लगाया जाना है। इस मिसाइल कि खासियत यह है कि इससे हवा से हवा और जमीन से हवा में हर दो सेकेंड...
धर्मशाला। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने बिहार के बोधगया में एक जनवरी से शुरू हो चुकी कालचक्र पूजा में तिब्बतियों की वेशभूषा में चीनी जासूसों के पहुंचने की आशंका जताई गई है। दस दिवसीय कालचक्र पूजा में भाग लेने के लिए 70 हजार से अधिक तिब्बती भारत आए हुए हैं। तिब्बती प्रशासन को मिली सूचना के मुताबिक इनमें एक से डेढ़ हजार चीनी जासूस हो सकते हैं। चीनी जासूसों की आशंका के मद्देनजर...
मुंबई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पिछले साल मंत्रियों से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए बार-बार देश से बाहर न जाने को कहा था। इस आदेश को हवा में उड़ाते हुए केंद्रीय मंत्रियों ने दो साल में 751 विदेश यात्राएं की और 3000 दिन वहां बिताए। औसत देखें तो हर दिन चार मंत्री विदेश में रहे। डीएनए ने मई 2009 से जून 2011 के बीच मंत्रियों की विदेश यात्राओं का ब्योरा आरटीआई के तहत हासिल किया है। इस अवधि में...
यह साल बदलावों का होगा। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव देश की राजनीति में अहम मोड़ साबित हो सकते हैं तो वहीं अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे भी हम पर असर डालेंगे। यूपी में माया, मुलायम या राहुल...? यूपी चुनाव में मुख्यमंत्री मायावती से ज्यादा सुर्खियां कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी बटोर रहे हैं। पिछले एक साल में वे राज्य के कोने-कोने में गए।...
नई दिल्ली.दिल्ली से सटे गाजियाबाद के वसुंधरा में रिक्शा चलाकर पेट पालने वाले रमेश कुमार को खाद्य सुरक्षा कानून या इससे मिलने वाले फायदे के बारे में नहीं मालूम। वह बिहार के अपने गांव से दिल्ली आया ही इसीलिए था क्योंकि वहां वह अपने परिवार का पेट नहीं पाल पा रहा था। गरीबी उन्मूलन के लिए सरकार की कई योजनाओं के बाद भी भ्रष्ट सिस्टम के चलते रमेश और उसके परिवार को भोजन के लाले पड़ते...
अलाप्पुझा (केरल). बेशक पानी अनमोल है, लेकिन रसोई गैस भी कोई कम कीमती नहीं। एक सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है और अच्छे-खासे पैसे चुकाने पड़ते हैं,सो अलग।
पर अलाप्पुझा के कलापुरा वार्ड में एक घर में पिछले दो महीनों से गैस की कोई चिंता नहीं। चाहें तो चौबीसों घंटों बर्नर चालू रखें। यहां की रत्नाम्मा और उनके पति रमेशन ने दो माह पहले पानी के लिए बोरवेल करवाया था। उन्हें पानी...
नई दिल्ली. 1971 की जंग में भारतीय सेना ने देश के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। पश्चिमी छोर पर भारत ने पाकिस्तान का एक बड़ा हिस्सा कब्जा कर लिया था। पूर्वी छोर पर भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए पूर्वी पाकिस्तान पर नियंत्रण कर लिया और इस तरह से बांग्लादेश आज़ाद हुआ। इस जंग में थल, वायु और नौसेना ने तालमेल दिखाते हुए दुश्मन को पीछे धकेल...
चौंकिए नहीं ये और कोई नहीं बल्कि राजस्थान की राजनीति में भूचाल लाने वाले और नर्स भंवरी देवी कांड में फंसे पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा हैं । जब से मदेरणा सीबीआई के शिकंजे में फंसे है उनकी बेटी ने पिता के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा ले लिया है।वे लगातार लोगों से मिल रही है सभाएं कर रही हैं। इस काम में दिव्या की मदद उनकी मां लीला मदेरणा कर रही...
2009 में हुए एक रसियन सुखोई-30 विमान दुर्घटना में विमान पहले जमीन से टकराई उसके बाद हवा में लहराई। इसी दौरान पायलटों ने फुर्ती दिखाते हुए पैराशूट से कूद कर अपनी जान बचाई।
हॉलीवुड फिल्म 'डैम 999' के खिलाफ लगातार हो रहे विरोध के बाद तमिलनाडु सरकार ने फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। फिल्म 25 नवम्बर को रिलीज़ हो चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म मुल्लापेरियार बांध पर आधारित है। माना जा रहा है कि इस फिल्म में इस राजनीतिक-कानूनी मामले पर तमिलनाडु सरकार के पक्ष को गलत दिखाया गया है। क्या है विवादकेरल में इडुकी जिले में स्थित मुल्लापेरियार बांध वाले...
फरार माओवादी नेता मोलाजुला कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी को पुलिस ने मुठभेड़ में गुरुवार को भले ही मार गिराया हो लेकिन पुलिस की इस कारवाई पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। किशनजी को करीब से जानने वालों से लेकर मानवाधिकारी संगठन तक इसे फर्जी मुठभेड़ करार दे रहे हैं। किशनजी की भतीजी दीपा कहती हैं कि शव पर २क् से अधिक चोट के निशान थे। फर्जी मुठभेड़ के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने मामले की...
नई दिल्ली.खुदरा बाजार (रिटेल) में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी मिलने के साथ ही देश में एक नई बहस छिड़ गई है। सरकार का कहना है कि विदेशी पूंजी के देश में आने के मद्देनजर यह निर्णय किया गया है, वहीं इस निर्णय के विरोधी इसे आम व्यापारी वर्ग के हितों पर कुठाराघात बता रहे है। इस निर्णय के बाद अब मल्टी-ब्रांड की विदेशी श्रंखलाओं जैसे वॉलमार्ट,कारफूर के लिए देश में अपने स्टोर...