

नरेंद्र मोदी के साथ नितिन गडकरी की न बनने की बात भाजपा का सबसे खुला रहस्य है। अपनी स्टाइल में गडकरी ने हाल ही में...
पुत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतना एक बात है और उत्तरप्रदेश की राजनीति संभाल लेना दूसरी बात। इसी तरह...
मायावती सत्ता से बाहर हो गईं, चुपचाप राज्यसभा पहुंच गईं, लेकिन एक बार भी न तो खुले 'जाति युद्ध' पर उतरीं, न किसी को...
राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी खुद लेकर सबको चौंका दिया। अमूमन कांग्रेस में हार की जिम्मेदारी बहुत निचले स्तर पर और इस शर्त पर ली जाती है कि जिम्मेदारी लेने वाले का नुकसान नहीं होगा। मसलन, जब बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई थी, तो कांग्रेस ने उस हार के लिए बोलेरो की एक दर्जन नई-नवेली कारों को जिम्मेदार माना था,...
फिल्मी बॉडीगार्ड नाच-गा सकता है। और असली बॉडीगार्ड गाना सुना भले न सके, लेकिन सुनवा जरूर सकता है। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी उत्तर प्रदेश के चुनावों में रात-दिन एक किए हुए हैं। आप जानते हैं, थक जाने पर गडकरी क्या करते हैं? उन्होंने अपने मोबाइल पर 'बॉडीगार्ड' फिल्म के गाने 'तेरी-मेरी प्रेम कहानी...' को रिंगटोन बनाया हुआ है और अपने वास्तविक बॉडीगार्ड के मोबाइल से अपने फोन पर बार-बार रिंग...
फिल्मी 'मामू' यानी कि संजय दत्त इन दिनों कांग्रेस के सर्किट में हैं और पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान उनको 'सर्किट' बनाकर समाजवादी पार्टी में लाकर महासचिव बनवाने वाले मामू यानी कि अमर सिंह समाजवादी पार्टी से बाहर हैं। इस बार अमरवाणी चले-न चले, अमर सिंह यूपी में मेहनत खूब कर रहे हैं। जयाप्रदा का भी पूरा समर्थन है। इस बार मामू का कहना है कि यूपी की पब्लिक मामू न बने और पॉलिटिकल 'मामू' से...
प्रणबदा सबसे परिपक्व राजनेताओं में से हैं। आडवाणी को छोड़कर उनकी किसी से तुलना नहीं होती, लेकिन कोलकाता में प्रणबदा ने जब अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हालत और टांग-खिंचाई देखी, तो उनकी भी आंखों से आंसू छलक गए। बिल्कुल आडवाणी स्टाइल में।
वोदका क्रांति
बड़ी खबर है। अपने 'भारत के वामपंथी' अब 'भारतीय वामपंथी' हो गए हैं। मतलब ये कि कम्युनिस्ट खुद को एक विश्व आंदोलन और एक वैश्विक...
ममता बनर्जी चिंघाड़ती हैं, तो उसे अकेली कांग्रेस ही नहीं सुनती है। बहुत से लोग सुन लेते हैं। दरअसल ममता का स्वाभाविक सुर थोड़ा ऊंचा है। वह अपने दफ्तर में बैठकर जो बात करती हैं या नेताओं को डांटती-फटकारती हैं, वह बाहर इंतजार करने वाले साफ सुन लेते हैं। लेकिन अब दीदी ने अपने कमरे में साउंड प्रूफ दरवाजा लगवा लिया है। वह भी १ जनवरी को। न्यू ईयर रेजॉल्यूशन की तरह। अब खतरा सिर्फ दीवारों...
अपना-अपना हाजमा
अन्ना हजारे वो शै हैं,जिसे नेता न निगल पा रहे हैं और न उगल पा रहे हैं। नेता ऊपर से अन्ना के लिए भालो-बाशी बने रहें,लेकिन बस चले तो अन्ना पर मीसा-कोफेपोसा-टाडा, जो मर्जी लगा दें। कांग्रेसी तो अन्ना पर उबले जा रहे हैं, हालांकि सबके सामने दिल की भावनाएं पचाए रखने की बड़ी भारी ताकत है। लालू-मुलायम को छोड़िए, सीपीएम के गुरुदास दासगुप्ता अन्ना को तालिबान कह चुके हैं।...
कांग्रेस के युवराज अपने 'मिशन उत्तर प्रदेश' में इस कदर रम गए हैं कि उन्हें न संसद सत्र की सुध रह गई है और न किसी और चीज की। मायावती इस बात पर कटाक्ष भी कर चुकी हैं। लेकिन असली दिक्कत हो रही है युवराज के संगी-साथियों को। दरअसल क्रिसमस करीब है और साथी लोगों को 'परिवार' के साथ क्रिसमस मनाने का इंतजार है। सब युवराज की तरफ देख रहे हैं और युवराज यूपी में ही डटे हुए हैं। न क्रिसमस स्थगित हो...
फायदा चिदंबरम का धंधा रिटेल का और मुश्किलें थोक की। संसद ठप है, लेकिन यह भी फायदे का धंधा साबित हो रही है। सरकार साफ फायदे में है। लोकपाल, खाद्य सुरक्षा, भूमि अधिग्रहण बिल लाने से जान छूटी। महंगाई की चख-चख भी चखकर बंद हो गई। लेकिन असली फायदे में कौन रहा? अपने पी. चिदंबरम। गृहमंत्री। 2जी घोटाले को लेकर विपक्ष ने भाई का बायकॉट कर रखा है। संसद चलती तो बायकॉट होता और बेवजह पब्लिक को...
राहुल गांधी की फूलपुर सभा में कई फूल खिले- दो मंत्रियों पर मामला दर्ज हुआ,महाराष्ट्र में भीख मांगने वाली बात पर काफी छीछालेदर हुई। वह सब तो ठीक है,लेकिन कांग्रेस के युवराज पर नजरें गड़ाए लोगों को इसमें एक बात और नजर आई। वह यह कि कांग्रेस के युवराज भाषण देने में पारंगत होते जा रहे हैं। बिना पढ़े और लेवल भी हाई।
फिल्मों के शौकीन नेता शौकीन नेता
लालकृष्ण आडवाणी को फिल्में देखना...