नई दिल्ली. दिल्ली के लाखों लोगों को अंगूठे का निशान अब उनके लिए महीने भर के राशन का इंताजम करेगा। बॉयोमैट्रिक प्रणाली से राशन वितरण की यह देश में पहली कोशिश है। दिल्ली सरकार ने राशन की सभी दुकानों पर एक खास तरह की मशीन लगाने का फैसला किया है। इस मशीन के खास हिस्से पर अंगूठा रखते ही उपभोक्ता का नाम, तस्वीर, पता और सभी जानकारियां स्क्रीन पर आ जाएंगी। इसमें यह भी पता चलेगा कि उक्त...
नई दिल्ली. संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) 2011 के नतीजे शुक्रवार को घोषित होने के साथ ही हर बार की तरह इस बार भी जेएनयू-जामिया के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जामिया से सात छात्रों ने और जेएनयू में एक दर्जन से ज्यादा छात्रों ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है। इस सफलता की सूचना मिलने के साथ ही दोनों कैम्पसों में जबर्दस्त खुशी व जश्न का माहौल देखने को मिला।...
नई दिल्ली. हरियाणा के यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी में शुक्रवार का दिन खास था। यूपीएससी 2011 के नतीजों में देशभर में टॉप कर हरियाणा की लाडली शेना अग्रवाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लड़कियां किसी से कम नहीं है। डॉक्टर पिता की बिटिया ने एम्स से डॉक्टर की पढ़ाई की लेकिन मरीजों की सेवा करते उसे महसूस हुआ कि देश में गरीबी से बड़ी कोई बीमारी नहीं है और उसका इलाज करने के लिए...
नई दिल्ली. दिल्ली विश्वविद्यालय में विकलांग श्रेणी की तीन प्रतिशत सीटों के दाखिलों में मेडिकल बोर्ड की जांच को खत्म कर दिया गया है।
सत्र 2012-13 के लिए अब विकलांग कोटे के छात्रों को सीधे प्रवेश प्रक्रिया के तहत दाखिले दिए जाएंगे और इसमें भी पांच प्रतिशत तक की राहत दी जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से लागू नई गाइडलाइंस के तहत यह भी साफ कर दिया गया है कि विशेष परिस्थितियों में...
नई दिल्ली. दिल्ली एक बार फिर डेंगू बुखार की चपेट में आ सकती है। अप्रैल महीने के दौरान 77 ऐसे स्थानों की पहचान हुई, जहां एडीज मच्छरों का प्रजनन हो रहा था। एडीज मच्छर के काटने से ही डेंगू फैलता है। दरअसल दिल्ली का वर्तमान मौसम भी एडीज मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल है। दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश की बौछारें पड़ी हैं तथा तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहा है। इससे एडीज मच्छर के प्रजनन...
नई दिल्ली. पश्चिम जिले के नांगलोई थाने में तैनात एक एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। माना जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एएसआई राजाराम वीणा (55) मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाले थे और फिलहाल वीणा...
नई दिल्ली. दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की छत पर रखी पानी की टंकी से कांस्टेबल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कांस्टेबल की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह एक हादसा है और शायद नहाने के लिए टंकी में उतरने के बाद कांस्टेबल की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने बिसरा जांच के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक रोहतक के...
नई दिल्ली. देश के प्रीमियर इंस्टीट्यूट अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में फैकल्टी सदस्यों की नियुक्ति में अनियमितता बरती गई है। चयन प्रक्रिया में जल्दबाजी की गई है। साथ ही कुछ सदस्यों का पक्ष लिया गया है। यह आरोप जनता दल (यू) के एक सांसद ने लगाया है। सांसद ने एम्स के लिए गठित स्टैंडिंग कमेटी ऑन हेल्थ एंड वेलफेयर को पत्र लिखा है। पत्र की कॉपी दैनिक भास्कर के पास...
नई दिल्ली. मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बताया कि राजधानी में मोनो रेल का नेटवर्क बनाने का जिम्मा भी दिल्ली मेट्रो प्रबंधन को दिया जाएगा। मोनो रेल राजधानी के अंदरूनी इलाकों तक जाएगी। इससे दिल्ली मेट्रो की पहुंच से दूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी आने-जाने में सहूलियत होगी। मोनो रेल चलाने के लिए स्टडी भी करा ली गई है। मेट्रो भवन में दिल्ली मेट्रो के 18वें स्थापना दिवस पर...
नई दिल्ली.अगर आपकी कार की खिड़की पर काली फिल्म चढ़ी है तो उसे तुरंत उतार दें। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इन वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस की 50 टीमें सड़कों पर नजर रखेंगी। इस बार शीशों पर 75 फीसदी विजिबिलिटी का बहाना नहीं चलेगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली के अधिकतर वाहन...
नई दिल्ली. नगर निगम चुनाव में मिली हार का ठीकरा दिल्ली सरकार के मंत्री अपनी ही पार्टी के सिर फोड़ रहे हैं। वहीं संगठन का कहना है कि चुनाव के लिए पूरी तरह से दिल्ली सरकार जिम्मेदार है। मंत्रियों ने अपनी ही पार्टी पर आरोप लगाया है कि समय रहते उन्हें चुनाव प्रचार की सूचना तक नहीं दी गई। दिल्ली के कुछ मंत्रियों का कहना है कि उन्हें 12 अप्रैल को बताया गया कि वे प्रचार समिति के सदस्य हैं।...
नई दिल्ली.रोहिणी इलाके की एक नामी लेडी डेंटिस्ट की अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की वसूली करने व उसका यौन शोषण करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लेडी डॉक्टर का आरोप है कि उनके साथ यह हरकत करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनका एक पुराना मरीज है। उसने नशीली चॉकलेट खिलाकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद उसने वीडियो को सोशल नेटवर्किग साइट पर सार्वजनिक करने की...
नई दिल्ली. भारत नगर इलाके में एक 12 वर्षीय स्कूली छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन प्राथमिक जांच में पता चला है कि होमवर्क न करने पर परिजनों ने उसे डांटा था, जिससे आहत होकर बच्चे ने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक रिंकू (बदला हुआ नाम) भारत नगर स्थित सावन पार्क ए-ब्लाक में परिवार के साथ रहता था।...
नई दिल्ली. किडनी रैकेट के कथित सरगना अमित कुमार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हवाला रैकेट के आरोप संबंधी चार्जशीट पर बुधवार को कड़कड़डूमा की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए उसके खिलाफ आरोप तय कर मुकदमा चलाने के निर्देश दिए। अदालत ने अमित पर विदेशी मुद्रा अधिनियम का उल्लंघन करने और विदेश में काला धन छिपाने के तहत आरोप तय किए हैं। इससे पूर्व अदालत अमित पर अवैध रूप से...