नई दिल्ली थर्ड फेज में दिल्ली मेट्रो के कश्मीरी गेट स्टेशन को तीन लाइनों का पहला इंटरचेंज स्टेशन होने का दर्जा हासिल होगा। इसके लिए वर्तमान स्टेशन की इमारत में बदलाव किया जाएगा। इसके साथ ही, आईएसबीटी की तरफ भी स्टेशन से आने-जाने का नया रास्ता बनाया जाएगा।
अभी तक मेट्रो के पूरे नेटवर्क में कोई भी स्टेशन तीन लाइनों का इंटरचेंज नहीं है। वर्तमान में सात स्टेशन इंटरचेंज की...
नई दिल्ली
दिल्ली कैंट इलाके में सेना के हवलदार की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीमारी के कारण उसने यह कदम उठाया है।
पुलिस के अनुसार एसवीएस नायर सेना में हवलदार है और परिवार के साथ दिल्ली कैंट स्थित आर्मी स्टाफ क्वार्टर में रहता है। परिवार में पत्नी दिव्या...
नई दिल्ली मेट्रोमैन के नाम से ख्याति पाने वाले ई. श्रीधरन के काम करने के तरीके और दिल्ली मेट्रो की सफलता की दास्तान को मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनुज दयाल ने कलमबद्ध किया है। उन्होंने ‘25 मैनेजमेंट स्ट्रेटीज फॉर डेल्ही मेट्रो सक्सेज, द श्रीधरन वे’ किताब में मेट्रो की शुरुआत से लेकर पटरियों पर दौड़ने तक के सफर को बखूबी शब्दों का रूप दिया है। साथ ही सफलता का पूरा श्रेय मेट्रो...
नई दिल्ली सीमापुरी थाना पुलिस ने बीते दिनों हुई रिक्शा चालक की हत्या के आरोप में दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है।
उत्तर-पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वीवी चौधरी ने बताया कि 10 मई को इलाके के ही नाले के पास से रिक्शा चालक साकेत सिंह (38) का शव बरामद किया गया था। उसके गले में लटके गमछे से ही गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। साथ ही उसके गुप्तांग पर खून लगा हुआ था। जांच के दौरान पता...
दिल्ली
क्राइम ब्रांच ने एम्पलाइज प्रोविडेंट फंड की भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो इस गिरोह के मुखिया व साजिशकर्ता हैं। जबकि, एक आरोपी ईएसआईसी कर्मचारी है। सभी आरोपी पढ़े-लिखे व अच्छी नौकरी में हैं, लेकिन रुपयों के लालच में यह धंधा कर रहे थे। पुलिस ने गिरोह से 24 अभ्यार्थियों की डिटेल बरामद की है, जो उनकी मदद से...
नई दिल्ली न्यू उस्मानपुर इलाके में संपत्ति विवाद में एक युवक ने अपनी बुजुर्ग मां की गोली मार कर हत्या कर दी। इस वारदात का चश्मदीद महिला का दस वर्षीय पोता व आरोपी का भतीजा है, जिसने पुलिस व अन्य लोगों के सामने बयान दिया है कि उसके सामने ही चाचा ने दादी को गोली मारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शांति देवी (60) परिवार के साथ मकान संख्या डी-63, गली संख्या-4,...
नई दिल्ली लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में मिले महिला के शव के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि चार युवकों ने महिला के साथ एक ही दिन में दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया और तीसरी बार फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा। महिला ने विरोध जताया तो चारों ने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। अभी तक मृतका...
नई दिल्ली स्पोर्ट्स कोटे के जरिये दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेजों में दाखिला पाने वाले छात्रों को अब हर हालत में मैदान पर पसीना बहाना ही होगा। विश्वविद्यालय की ओर से तैयार नई स्पोर्ट्स एडमिशन पॉलिसी के तहत अब कोटे का लाभ उठाकर खेलने से इनकार करने वाले छात्रों पर अंकुश लगाने का नियम भी शामिल किया गया है। इसके तहत पढ़ाई के दौरान जब भी विश्वविद्यालय व कॉलेज को खिलाड़ी की जरूरत...
नई दिल्ली राजधानी के जर्जर मकानों को मजबूती देने के लिए अब दिल्ली विकास प्राधिकरण एक विशेष प्रकोष्ठ गठित करेगा।जर्जर हो चुकी इमारतों के पुनर्निर्माण के लिए ही प्रकोष्ठ कार्य करेगा। मंगलवार को उपराज्यपाल तेजेन्द्र खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया। उपराज्यपाल ने डीडीए को निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द प्रकोष्ठ गठित कर कार्य शुरू करे। एक सर्वे के...
नई दिल्ली एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी एथॉरिटी ऑफ इंडिया (एरा) की स्वीकृति के बाद मंगलवार से डायल ने आईजीआई एयरपोर्ट पर बढ़ी यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) वसूलना शुरू कर दिया है। यूडीएफ के साथ ही अन्य करों की बढ़ोतरी का पहले ही दिन हवाई यात्रा पर असर देखने को मिला है।
सभी एयरलाइंस की टिकटों की दरों में औसतन 21 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। एविएशन टिकटिंग क्षेत्र...
नई दिल्ली . गोकुलपुरी इलाके में एक 23 वर्षीय युवती को एक युवक ने शादी का सुनहरा सपना दिखाया । भोली भाली लड़की उसके मुहब्बत की चाशनी से सराबोर वादों के जाल में फंस गयी । युवक उसे अपने एक दोस्त के साथ बिहार के चम्पारन ले गया । विश्वास का यह रिश्ता उस समय तार तार हो गया जब दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। प्राइवेट नौकरी करने वाले आरोपी युवक राशिद की इस लड़की के...
नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट ने एनडी तिवारी से पूछा है कि वह डीएनए जांच के लिए खून देंगे या जबरन लिया जाए। इसके लिए कोर्ट ने उन्हें दो दिन का समय दिया है। उनके विदेश जाने पर भी रोक लगा दी गई है।
जस्टिस रेवा खेत्रपाल ने सोमवार को यह आदेश दिया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिवारी को रोहित शेखर नामक युवक अपना पिता बता रहा है। इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच करवाई जा रही है। मामले की सुनवाई 16 मई को...