चंडीगढ़. सोमवार देर रात सेक्टर-54 स्थित फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग से करोड़ों की संपत्ति खाक हो गई। आग करीब रात करीब 10.20 बजे लगी। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग घायल हुए, जिन्हें सेक्टर-16 हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शहर के आला अफसर और पुलिस अधिकारी मौके पर थे।
समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था, आग बढ़ती ही जा रही थी। इसी...
चंडीगढ़. पैसे का लालच किस कदर खिलाड़ियों को अंधा कर देता है इसका उदाहरण है इंडिया टीवी का स्टिंग ऑपरेशन। किंग्स इलेवन के मीडियम पेसर शलभ श्रीवास्तव, ऑफ स्पिनर अमित यादव, डेक्कन चार्जर्स के मीडियम पेसर टीपी सुधेंद्रा और पूणो वॉरियर्स के मोहनिश मिश्रा छुपे कैमरों के सामने किस तरह इस खेल और अपने इमान का सौदा करने में लगे थे।
जिस खेल ने इनको स्टारडम दिलाया उसी के साथ ये खिलाड़ी खेल...
चंडीगढ़. अब अंग्रेजी फिल्मों की तरह ही सभी हिंदी फिल्मों और टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले टेली सीरियल्स के भी सब-टाइटल्स दिखेंगे। इतना ही नहीं, अगर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेशनल एसोसिएशन ऑफ द डफ का सुझाव मान लिया तो सभी नेशनल चैनल्स पर दिन में कम से कम तीन बार बधिरों के लिए साइनेज न्यूज बुलेटिन भी प्रसारित होंगे।
नेशनल एसोसिएशन ऑफ द डेफ ने पीडब्ल्यूडी एक्ट 1995...
दिल्ली/चंडीगढ़. सोमवार को दिल्ली में योजना कमीशन के डिप्टी चेयरमैन मोंटेक सिंह आहलूवालिया और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बीच हुई बैठक के बाद राज्य की वर्ष 2012-13 की 14000 करोड़ रुपए की वार्षिक योजना को स्वीकृति दे दी गई है। ये पिछले साल के मुकाबले 22 फीसदी अधिक है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि योजना में केंद्र की अतिरिक्त एकमुश्त सहायता राशि का 480 करोड़ रुपया भी...
चंडीगढ़. राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस की सभी जायज मांगों को माना है। इसके बावजूद पुलिस अफसर सरकार की ओर से की जा रही उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इसी कारण नतीजे भी ठीक नहीं मिल रहे हैं।
सोमवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी, आईजी, डीआईजी और सभी एसएसपी के साथ बैठक में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने पुलिस को कड़े निर्देश दिए कि वे अपने कामकाज...
चंडीगढ़। इलाहबाद की रहने वाली फेमिना मिस इंडिया अर्थ 2012 प्राची मिश्रा अपनी सबसे अच्छी खूबी या यूएसपी मानती है उनकी हिन्दी भाषा में बात करना। सोमवार सिटी में फेमस सेलेब्रिटी न्यूट्रीशियनिस्ट नमिता जैन के डाइट मंत्रा क्लिनिक लॉन्च करने पहुंची। चहकते हुए प्राची ने कहा कि जो भी खाओ एक्सपर्ट से सलाह लेकर खाओ। बैलेंस्ड डाइट जरूरी है।कवर पेज पर देखती थी ब्यूटी पेजेंट्सबचपन से...
मोहाली।मोहाली दशहरा ग्राउंड में जब सेना के अधिकारियों ने 14 सेकेंड में 43 किलो बारूद के तीन गोले दुश्मनों पर छोड़ कर उन्हें मटियामेट करने वाली बोफोर्स गन की जानकारी स्टूडेंट्स को दी तो वे हक्के बक्के रह गए। स्टूडेंट्स के मुताबिक उन्होंने ऐसी गन पहले कभी नहीं देखी। सेनाधिकारियों ने कहा कि लगभग 31 किलोमीटर तक मार करने वाली इस गन ने कई बार दुश्मनों के दांत खट्टे किए है। स्वीडन निर्मित...
चंडीगढ़. शहर में पारा 38 डिग्री के पास चल रहा है। सुबह मॉर्निग वॉक पर जाने से लेकर शाम को घर लौटने तक धूप दामन थामे साथ चलती हैं। गर्म हवाएं दोपहर में बाहर निकलना दुश्वार कर रही हैं। धूप और लू जब सताती हैं तो इससे बचने को निगाहें कोल्ड ड्रिंक, जूस, मैंगों शेक और नींबू पानी ढूंढ़ती हैं। फिर भी गला तर करने में जिसका कोई सानी नहीं है वो है पानी।
फोटो रविंदर भाटिया
चंडीगढ़. विवार को रेलवे भर्ती की परीक्षा थी। 20 हजार से ज्यादा कैंडिडेट परीक्षा देने चंडीगढ़ आए। परीक्षा के बाद घर लौटने की जल्दी में कोई बस पर लटका तो कोई रेल पर। नौकरी के लिए आए ये युवा शायद भूल गए कि इस हरकत से जिंदगी की गाड़ी भी छूट सकती है। मोहाली फेज-7 के चौक पर सीटीयू की बस। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते युवा (इनसेट)।
फोटो -
लखवंत सिंह/ रविंदर भाटिया