बीकानेर -!-दो दिवसीय अखिल भारतीय दृष्टिहीन संगीत प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को होगा। टाउन हॉल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर से नेत्रहीन कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने बीकानेर पहुचेंगे। श्री गुरु जम्भेश्वर बणीधाम सेवा संस्थान की ओर से आयोजित होने वाली दो दिवसीय प्रतियोगिता में संत स्वामी कृपाचार्य जी महाराज भी उपस्थित होंगे। अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रदेश सचिव रामनिवास बिश्नोई ने बताया कि वेटरनरी विश्व विद्यालय के कुलपति ए.के.गहलोत, कोलायत विधायक देवी सिंह भाटी, अतिरिक्त शिक्षा निदेशक प्रेमसुख बिश्नोई आदि मुख्य...