चीन की दोहरी चाल: दिल्ली में की मीठी बातें, इस्लामाबाद में किया भारत विरोधी समझौता
बीजिंग. चीन के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा को खत्म हुए अभी 72 घंटे से भी ज्यादा नहीं हुए हैं, लेकिन 'ड्रैगन' ने भारत के खिलाफ अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। इसी हफ्ते भारत की यात्रा कर चुके चीनी प्रधानमंत्री ली केचियांग ने कहा था कि वह भारत में ऐसा महसूस करते हैं कि वे अपने घर में हैं। लेकिन यह सब कोरी बातें ही साबित हुईं भारत की यात्रा खत्म करने के बाद ली जब पाकिस्तान पहुंचे तो उन्होंने पहला समझौता ही भारत विरोधी किया। चीन ने पाकिस्तान के साथ 11 समझौते किए हैं। इनमें से प्रमुख समझौते के मुताबिक चीन-पाकिस्तान के बीच आर्थिक कॉरिडोर बनाने के लिए काम शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। चूंकि, यह कॉरिडोर चीन के पश्चिमी प्रांत जिनजियांग को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होते हुए पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह को जोड़ेगा।
भारत की आपत्ति यही है कि चूंकि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर एक विवादित इलाका है, इसलिए चीन को ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए। भारत का तर्क है कि जब उसने वियतनाम की तरफ से दक्षिणी चीन सागर में तेल खोजने काम किया था तब चीन ने उस पर आपत्ति जताई थी। ऐसे में भारत की आपत्ति के बावजूद पाक के कब्जे वाले कश्मीर में कोई भी प्रोजेक्ट बनाना सही नहीं है। ...