फिरोजपुर/ममदोट. बीएसएफ ने सर्च ऑप्रेशन के दौरान सीमा पार से आई 8 किलो हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के कार्यकारी डीआईजी कमांडेंट मदन लाल ने बताया कि इंटेलीजेंस को सूचना मिली थी कि पाक तस्करों द्वारा सीमा की बस्ती राम लाल चेक पोस्ट के रास्ते नशीले पदार्थो की तस्करी की संभावना है।
इसके बाद सर्च अभियान चलाया गया। बीएसएफ के जवान शुक्रवार सुबह सर्च कर रहे थे तो पिल्लर नंबर 178/3 के समीप...
अमृतसर/छेहर्टा. एक महिला से मिलकर खरीदी जमीन अकेले हड़पने के लिए एक व्यक्ति ने महिला व उसके मुंहबोले भाई की कस्सी से हत्या कर डाली। हत्यारे ने बुधवार की रात वारदात को अंजाम दिया, जिसका महिला के बेटे सोनू के रात को घर पहुंचने पर पर्दाफाश हुआ।
आरोपी डड्डुआणा के पास रहने वाला मंगल है, जो फरार है। मृतक महिला दर्शाना थी, जो शेरशाह सूरी रोड की गगन एवेन्यू में रहती थी। उसके पति के यूपी...
अमृतसर.घरेलू विवाद से दुखी तरनतारन के गांव भल्ला मुरादपुर निवासी मोनी (24) ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। बुरी तरह झुलसने के बाद उसे गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसके पति हरजीत सिंह ने पुलिस उच्चाधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है, लेकिन परिवार के बाकी सदस्य उन्हें साथ नहीं रहने देना चाहते। घर में मां-बाप...
अमृतसर. ‘जलियांवाला बाग यही है, जहां चली थीं गोलियां..’ यह पंक्ति 13 अप्रैल 1919 के उस घटनाक्रम तथा देशभक्तों के जज्बे को बयां करती है, जिसके तहत हमारे इन लोगों ने देश की आजादी के लिए खुद को कुर्बान कर दिया था। मगर यहां स्थित सोविनियर काउंटर से ब्रांडेड के नाम पर देसी टी-शर्ट तथा घटिया मैटीरियल से तैयार मैमोरियल शो-पीस बेच कर इस जज्बे का मजाक उड़ाया जा रहा है।
11 मई 2011 को यहां पर लोगों की...
अमृतसर. ‘हम नहीं सुधरेंगे’ शायद यह कहावत लारेंस रोड स्थित स्वीट्स शॉप के लिए बनी है। नगर निगम के सेहत विभाग ने एक माह पहले चैकिंग के बाद इसे कमियां दूर करने के लिए नोटिस दिया था।
बुधवार को सेहत अधिकारी डा. योगेश अरोड़ा के नेतृत्व में दोबारा चैकिंग के लिए पहुंची टीम को यहां हालात पहले से भी बदतर मिले। इसके चलते इन स्वीटशॉप को सील करने का मन बनाया गया है। विभाग निगम कमिश्नर से इसकी...
अटारी बार्डर. पाक में बंद भारतीय नागरिक सर्बजीत सिंह की रिहाई के लिए बाबा फोटो बजरंगी ने अटारी बार्डर के पास 11 दिवसीय भूख हड़ताल बुधवार से शुरू कर दी। उनके स्वागत के लिए सर्बजीत की पत्नी सुखप्रीत, बेटियां पूनम तथा स्वप्नदीप पहुंची।
बाबा फोटो बजरंगी ने बताया कि वह उसकी रिहाई के लिए 30 अप्रैल 2010 को अहमदाबाद से पैदल यात्रा पर निकले हुए हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत जिला वाली बाबा ने...
तरनतारन/अमृतसर. बाइक चुराने से रोकने पर बदमाशों ने तरनतारन के श्री दरबार साहिब के ग्रंथी सुखचैन सिंह को गोली मार दी। उन्हें पहले सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से अमृतसर रेफर किया गया।
गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचने से पहले ही ग्रंथी ने दम तोड़ दिया। घटना बुधवार सुबह छह बजे की है जब ग्रंथी ड्यूटी पर आ रहे थे। गुरुद्वारा साहिब के बाहर उन्होंने दो बदमाशों को मोटरसाइकिल नंबर...
अमृतसर। मजीठा-वेरका बाईपास स्थित सिल्वर एस्टेट में तैनात सिक्योरिटी गार्ड सरबजीत सिंह निवासी अंतर्यामी कालोनी को मंगलवार दोपहर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। तीन मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपी पहले कालोनी में दाखिल हुए और लौटते समय सिक्योरिटी गार्ड उनका निशाना बन गया। वारदात को अंजाम देने वाले कालोनी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती...