अमृतसर. आई इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एआईईईई) की तैयारी करवाने वाले मैक्लॉर्ड रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट के प्रबंधन एवं टीचर बुधवार को इंस्टीट्यूट से गायब मिले। वहां रोजाना की तरह क्लासें लगाने पहुंचे विद्यार्थियों ने जब इंस्टीट्यूट को ताले लगे देखे तो भड़क उठे।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन उन्हें क्रैश कोर्स की तैयारी करवाने के बहाने लाखों रुपए ऐंठ कर फरार...
छेहर्टा. चोर थाना छेहर्टा से मात्रा 300 गज की दूरी पर स्थित घर के ताले तोड़कर दिन-दहाड़े सवा लाख रुपए और सोने के गहने चुरा ले गए। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रणजीतपुरा की गली नंबर एक स्थित इस घर के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले उसकी शादी हुई थी। बुधवार को बाद दोपहर करीब पौने तीन बजे वह अपने परिवार सहित किसी रिश्तेदार के घर में...
अमृतसर. नगर निगम की ओर से सफाई सेवकों की भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन के बाद अच्छी खासे डिग्रीधारक सफाई सेवक लगने के लिए तैयार हो गए हैं। 346 पदों के लिए जारी किए गए विज्ञापन को लेकर अभी तक एक हजार आवेदन जमा हो चुके हैं, इनमें 45 प्रतिशत डिग्रीधारक हैं। इतना ही नहीं हर रोज लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होकर युवा आवेदन जमा करवाने पहुंच रहे हैं। 18 मई तक ये आवेदन लिए जाएंगे और इसके बाद इनकी...
अमृतसर. मेहता थाने के गांव कालेके में पत्नी की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से आग लगाने के मामले में जिला सत्र न्यायाधीश एचएस मदान ने हत्यारे पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उस पर 25 हजार रुपए जुर्माना भी किया गया है।
जुर्माना राशि अदा न करने पर उसे तीन माह अतिरिक्त कैद काटनी होगी। पुलिस ने मृतका के भाई और पटियाला में रहने वाले सुखविंदर सिंह की शिकायत पर बलदेव सिंह को...
अमृतसर. श्री दरबार साहिब के आसपास के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त और साफ सुथरा बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशासन की पूरी टीम दलबल के साथ सड़क पर उतरी।
डिप्टी कमिश्नर रजत अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता और पुलिस कमिश्नर आरपी मित्तल के नेतृत्व में चले ज्वाइंट आपरेशन में अधिकारियों को गलियारा के आसपास की स्वच्छता, सफाई और अवैध कब्जों को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। निगम...
अमृतसर. अटारी में तैयार इंटीग्रेटेड चैक पोस्ट पर पेश आने वाली परेशानियों को लेकर कारोबारी व कस्टम क्लीयरिंग एजेंट सेंट्रल वेयर हाउसिंग कापरेरेशन से नाराज हैं। इसे लेकर उन्होंने कारोबार बंद करने की तैयारी कर ली है।
सोमवार को हुई साझा बैठक में सभी ने एकमत होकर फैसला लिया कि शुक्रवार से काम बंद कर दिया जाएगा। यह विरोध कंफेडरेशन इंटरनेशनल चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के बैनर...
अटारी. ‘इश्क ने गालिब निकम्मा कर दिया, वरना हम भी आदमी थे काम के..’। साली के इश्क में पाकिस्तान के सैयद अहमद के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।
बिना वीजा भारत रहने पर उन्हें 13 साल जेल में बिताने पड़े। मंगलवार को रिहा किए गए छह पाक नागरिकों में शामिल 50 वर्षीय सैयद अहमद 1998 में पुणो में पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल आए थे। कुछ दिन बाद उन्हें साली से इश्क हो गया। इसके बाद बीवी बच्चे तो लौट गए, लेकिन...
अमृतसर. मजीठा रोड के गोकुल नगर गली नंबर दो के लोगों को 20 घंटे तक बिजली के बिना गुजारने पड़े। बिजली सप्लाई बाधित होने की शिकायत करने के बावजूद पूरी तरह पावरकॉम के किसी कर्मी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
एसई से शिकायत होने के बाद विभाग हरकत में आया और पांच मिनट के काम के लिए उन्होंने पूरी रात लोगों को अंधेरे में रखा। इतना ही नहीं फाल्ट ठीक करने की आए बिजली कर्मियों ने लोगों से ही सीढ़ी...
अमृतसर. खालसा कालेज फॉर वूमेन की बीए भाग-1 की स्टूडेंट खुशबीर कौर ने पटियाला में आयोजित फैडरेशन कप में 20 किमी पैदल चाल में नेशनल रिकार्ड बनाया है।
उसने एक घंटा 37 मिनट और 24 सैकेंड का समय निकालकर सभी को पछाड़ा। प्रिंसिपल डा. सुखबीर कौर माहल ने कहा कि अब खुशबीर की नजरें लंदन ओलंपिक पर टिकी हुई हैं। इससे पहले मणिपुर की दीपमाला ने यह रेस एक घंटा 37 मिनट और 49 सैकेंड में पूरी की थी।
खुशबीर ने...