भास्कर न्यूज, फगवाड़ा 17 मई को देर रात हदियाबाद चौंक में हुई मारपीट में गंभीर रुप से घायल युवक के बयानों के आधार पर सतनामपुरा पुलिस ने हमले के आरोपी 4 युवकों के विरुद्ध मारपीट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। भूषण कुमार उर्फ बोबी पुत्र सतपाल वासी वाल्मीकि मोहल्ला हदियाबाद ने पुलिस को बताया कि 17 मई की रात को अपनी दुकान पर मौजूद था। तभी मुकेश थापर, अनिल, प्रदीप व गोलू वहां आए तथा उसकी दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की। भूषण के मुताबिक मुकेश थापर से उनका पहले भी झगड़ा हुआ था इसी रंजिश के चलते उस पर जानलेवा हमला किया गया। घायल होने पर उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां...