तरनतारन/भिखीविंड . नशे में धुत होकर डांस कर रहे तरनतारन के थानेदार कुलविंदर सिंह ने जालंधर के डीजे एंकर बलबीर कुमार को गोली मार दी। बलबीर काफी देर तक स्टेज पर तड़पता रहा। बलबीर को गोली लगने की जानकारी मिलने पर थानेदार वहां से भाग निकला। जख्मी हालत में एंकर को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। भिखीविंड पुलिस ने थानेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जालंधर की बूटा मंडी में रहने वाला बलबीर कुमार नकोदर के फ्रेंड्स ऑरकेस्ट्रा एंड डीजे का एंकर था।
आपे से बाहर हो गया थानेदार
भिखीविंड के पाम गार्डन में बुधवार सुबह शादी थी। तरनतारन में तैनात...