डेरा बाबा नानक. देवर पर शादी के लिए दबाव डालकर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली विधवा भाभी और उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधवा भाभी हरजीत कौर और उसकी मां सुखविंदर कौर को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल गुरदासपुर भेज दिया है।
काबिलेगौर है कि इस मामले में विधवा हरजीत कौर सहित उसके मायका पक्ष के छह लोग, जिनमें हरजीत कौर की मां सुखविंदर कौर, भाई हीरा सिंह और मौसेरे भाई अजायब सिंह, मेजर सिंह और साबा पर मामला दर्ज किया था। बताते चलें कि थाना डेरा बाबा नानक के गांव शहजादा कलां निवासी 19 वर्षीय फतेह सिंह के...