वीरवार शाम को शहर के बस स्टैंड के बाहर उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक ने बस चालक को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना में बस सवार एक यात्री भी घायल हुआ है। हैरानीजनक पहलू यह है कि बस स्टैंड के बाहर सबसे व्यस्त चौराहे पर तैनात किसी पुलिसकर्मी को इसकी भनक तक नहीं लगी और गोली चलाने वाला आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल पर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है, समाचार लिखे जाने तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पीआरटीसी की दिल्ली-बठिंडा बस शाम लगभग 4.45 बजे बस स्टैंड के...
भास्कर न्यूज त्न बठिंडा
साझी तालमेल संघर्ष कमेटी ने दर्जा तीन कर्मियों के नए पे स्केल लागू करवाने के लिए वीरवार को एक्सईएन दफ्तर के समक्ष धरना दिया। यूनियन नेता केवल सिंह ने कहा कि वे मांगों को के लिए कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें शीघ्र पूरा न किया गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर किशोर चंद, चमकौर सिंह, जगदेव सिंह, लाभ...
भास्कर न्यूज त्न बठिंडा
आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन का एक शिष्टमंडल वीरवार को ब्लॉक प्रधान शहरी जसवीर कौर के नेतृत्व में बाल विकास अधिकारी से मिला।
आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों ने मांग पत्र में कहा कि प्राइमरी स्कूलों में 3 वर्ष तक के बच्चों का दाखिला न किया जाए। क्योंकि ये बच्चे पहले से ही आंगनबाड़ी सेंटरों में आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष ऐसे ही होता है और हमें संघर्ष...
भास्कर न्यूज त्न बठिंडा
सरकारी हाई स्कूल लहरा धूरकोट के पूर्व अध्यापकों ने वीरवार को स्कूल का दौरा किया। अध्यापक राजिंदर सिंह का किसी अन्य स्कूल में तबादला हो गया था जबकि नेहा जिंदल इनकम टैक्स विभाग में चली गई थी। स्कूल के अध्यापकों व छात्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नेहा जिंदल ने स्कूल में बिताए पांच वर्षों की याद को ताजा किया और कहा कि यहां के तजुर्बे भी उनके लिए सहायक...
पंजाब पुलिस भगोड़ों को पकडऩे में कितनी गंभीर है, इसका अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि अदालत से भगोड़ा होने के बावजूद एक व्यक्ति पांच माह से सरकारी ड्यूटी दे रहा है। मगर पीओ स्टाफ कथित मिलीभगत के चलते उसे काबू करने की बजाए आंखें मूंदकर बैठा हुआ है।
शाखा अधिकारी इसके लिए चुनावी ड्यूटी की व्यस्तता व कर्मचारियों की कमी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, मगर यह केस तो पांच माह पुराना है, जिसके...
भास्कर न्यूज त्न बठिंडा
मंगलवार शाम को पातड़ां से टैंपो सहित अगवा जोगा सिंह बुधवार बाद दोपहर किसी तरह सिविल अस्पताल तक पहुंच गया। जिला पुलिस ने पीडि़त के बयान दर्ज कर लिए हैं।
समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। पीडि़त जोगा सिंह के अनुसार मंगलवार शाम को लगभग ५ बजे एक व्यक्ति उसके पास आया। उसने बुढलाडे वाला से सामान लाने को कहा। वह टैंपो लेकर उसके साथ चल...
बठिंडा त्न भारत ग्रुप शिक्षण संस्थान में 11 फरवरी को पंजाबी फिल्म 'पत्ता नी रब्ब केहडिय़ां रंगा विच्च राजीÓ की पूरी टीम अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंच रही है। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री नीरू बाजवा, राणा रणबीर, गायक फिरोज खान व फिल्म के प्रमोटर माउलज गुरु के एमडी शुभम् चंद्र चूहड़ शामिल होंगे। संस्था के चेयरमैन राधे श्याम सिंगला, वाइस चेयरमैन जगत राम सिंगला, सीईओ राजेश गर्ग व...
बठिंडा त्न स्टेट रेगुलेटरी कमिशन की पब्लिक मीटिंग में पब्लिक नदारद रही। कुछ व्यापारियों व पावरकॉम के अधिकारियों के बिना और कोई भी इसमें शामिल नहीं हुआ। इसमें कमिशन के सदस्य वरिंदर सिंह व जीएस घुम्मन शामिल हुए, जबकि कमिशन के चेयरमैन भी बैठक में शामिल नहीं हो पाए। बठिंडा के सर्किट हाउस में की गई पब्लिक मीटिंग में व्यापारियों ने कहा कि पीक लोड के समय इंडस्ट्री की बिजली बंद न की जाए,...
पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक हुई बर्फबारी के कारण पारा लगातार गिर रहा है। वीरवार को बठिंडा का पारा फिर शून्य से नीचे लुढ़क गया। बुधवार से ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते सर्द हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई थी। वीरवार को भले ही धूप निकली, लेकिन सिहरन कम नहीं हुई। शहर का न्यूनतम तापमान -0.4 व अधिकतम तापमान 16.4 रिकार्ड किया गया। शहर में ठिठुरन बढऩे के कारण लोग सिर व मुंह ढांपकर सड़कों पर निकले। खासकर...
पंजाब पुलिस भगोड़ों को पकडऩे में कितनी गंभीर है, इसका अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि अदालत से भगोड़ा होने के बावजूद एक व्यक्ति पांच माह से सरकारी ड्यूटी दे रहा है। मगर पीओ स्टाफ कथित मिलीभगत के चलते उसे काबू करने की बजाए आंखें मूंदकर बैठा हुआ है।
शाखा अधिकारी इसके लिए चुनावी ड्यूटी की व्यस्तता व कर्मचारियों की कमी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, मगर यह केस तो पांच माह पुराना है, जिसके...