

चंडीगढ़. भूजल स्तर का गिरना बदस्तूर जारी है क्योंकि किसान का धान की फसल से मोहभंग नहीं हो रहा। स्थिति नाजुक है,...
लुधियाना. साहनेवाल एयरपोर्ट को बड़े विमानों को उतारने लायक बनाने की तैयारी हो रही है। कम विजिबिलिटी में भी...
गुरुनगरी को अंतरराष्ट्रीय रुतबा दिलवाने का दम भरने वाली गठबंधन सरकार ने चाहे पिछले साढ़े चार वर्ष में विकास की गाथा लिखी, पर इस गाथा को अधूरे प्रोजेक्ट मुंह चिढ़ा रहे हैं।
सालों से लटके प्रोजेक्टों की सुध नहीं ली जा रही, जिससे एक तरफ सरकार का अक्स खराब हो रहा है, वहीं निगम की साख भी दाव पर लगी हुई है। सिटी बस, सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट, झुग्गी वालों के लिए फ्लैट और मैग्नेटिक पॉड ऐसे...
छेहर्टा. पंजाब सरकार इंडस्ट्री को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास करेगी। इसके लिए वह जल्द अन्य प्रदेशों में जाकर इंडस्ट्री मालिकों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही बॉर्डर इलाकों में इंडस्ट्री लगाने की सिफारिश की जाएगी।
यह जानकारी कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने शुक्रवार को छेहर्टा पुरानी चुंगी के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग और इंडस्ट्री डवलपमेंट कॉलोनी एसोसिएशन...
लुधियाना. विदेशों के मुकाबले भारतीय बॉडी बिल्डरों में बेसिक ज्ञान की कमी है। तभी वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। हेल्थ के प्रति ज्ञान की वृद्धि के लिए इन्हें फिटनेस सेमिनार की जरूरत है। पंजाब एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन व बत्रा मार्केटिंग के बुलावे पर लुधियाना आए इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर बेन वाइट ने भास्कर के साथ बॉडी बिल्डिंग की कई बारीकियां साझा की।...
जालंधर. चंडीगढ़ दुरंतो एक्सप्रेस के नाम परिवर्तन और उसके जालंधर-लुधियाना में स्टॉपेज की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को जालंधर आए डीआरएम एनसी गोयल ने कहा कि सर्वे शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या का आकलन करने के पश्चात रेलवे बोर्ड को योजना बनाकर भेजी जाएगी।
अमृतसर में सुरक्षा और यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के बाद जालंधर आए डीआरएम ने कहा कि फाजिल्का अबोहर रेल ट्रैक...
पटियाला. समाना ब्लॉक के गांव कुलारा के छात्र कृपाल सिंह ने सीसीटीवी कैमरे का एडवांस और सस्ता विकल्प आटोमेटिक डोर लाइट व आडियो सिस्टम तैयार किया है। इससे भी घर या ऑफिस के अंदर बैठे ही गेट पर हो रही गतिविधियों का पता चल जाएगा। बाहर कौन खड़ा है उससे बात भी की जा सकती है।
यह रिसर्च ‘इंस्पायर अवार्ड’ स्कीम के तहत होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई हो गई है। इससे पहले इसे...
अमृतसर. सचखंड श्री दरबार साहिब आने वाली संगत को सोलर स्टीम सिस्टम पर पका लंगर छकने को मिलेगा। चावल, सब्जी और दाल सोलर स्टीम से ही पकाई जाएगी। इसके लिए पंजाब एनर्जी डिवेलपमेंट एजेंसी (पेडा) का पहले चरण का सर्वे हो चुका है और दूसरे चरण की तैयारी की जा रही है। प्रोजेक्ट पर डेढ़ करोड़ रुपए की लागत आएगी।
योजना के तहत पहली जुलाई से सोलर पैनल काम करने लगेंगे। गौरतलब है कि पेडा इससे पहले...
अमृतसर. अटारी बॉर्डर पर तैयार इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट से होने वाले इंडो-पाक ट्रेड में गिरावट आई है। पाकिस्तान के ढुलमुल रवैये और सेंट्रल वेयर हाउसिंग कापरेरेशन की गलत नीतियों ने ट्रेड की हवा निकाल दी है। आईसीपी के खुलने से आज तक अर्थात एक महीने में ही साबित हो गया कि करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बाद भी यह पोर्ट कसौटी पर खरा नहीं उतरा।
तकनीकी कमियों से लेकर मजदूरों तक के विवादों...