जिले के तीनों हलका फरीदकोट, कोटकपूरा व जैतो में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया शांति पूर्ण हुई। इस दौरान हलका फरीदकोट में 85 फीसदी, कोटकपूरा में 80 फीसदी व जैतो में 72 फीसदी मतदान हुआ है। जिला चुना अवधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार हलका फरीदकोट में कुल 1,33,498 वोटरों ने मतदान किया है।
जिसमें 69769 पुरुष व 63729 महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह कोटकपूरा में कुल 1,33,498 वोटरों ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया। जिसमें ७0983 पुरुष व 62776 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही जैतो विधान सभा हलके में 1,30,229 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमेंं 69309 पुरुष व 60920 महिलाएं हैं। जिला पुलिस...