शहर व कस्बों में गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गांव सैफलपुर, भगड़ाना, मुहम्मदी पुर, भमारसी आदि गांवों में संगतों की ओर से धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया।
शहीदी दिवस पर विभिन्न समारोहों में शामिल शिरोमणि अकाली दल के जनरल सचिव प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि सभी को गुरु की बाणी से जुड़ते हुए अपना जीवन सादगी से भरपूर तथा समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा करते हुए गुजारना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नशों में फंसे युवाओं का सही मार्ग दर्शन करते हुए उन्हें सिखी स्वरूप में लाए जाने की जरूरत है। गांव सैफलपुरा में प्रो. चंदूमाजरा ने...