भास्कर न्यूज त्नअमलोह
अमलोह में सफाई कर्मचारियों का ठेका खत्म होने से शहर के सफाई प्रबंध बुरी तरह प्रभावित हैं।
शहर में जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेरों से आने वाली बदबू राहगीरों को बेहद प्रभावित करती है, वहीं कूड़े के ढेर में पनपने वाले मच्छर से बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। शहर के मुख्य बाजार में भी हालात कुछ ऐसे है कि बाजार में लगे कूड़े के ढेर से दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
नगर कौंसिल के कार्यकारी अफसर सुनील वर्मा ने कहा कि सफाई कर्मियों का ठेका खत्म होने से पहले इस संबंध में प्रस्ताव डालकर डिप्टी डायरेक्टर लुधियाना के पास भेज दिया गया था। वर्मा ने कहा कि...