फिरोजपुर। अकालियों पर मामला दर्ज करवाने को लेकर राणा गुरमीत सिंह सोढी एवं उनके समर्थकों की तीन दिन की मेहनत बेकार गई। राणा ने शिकायत की थी कि अकालियों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल रखी, हमला किया और ममदोट में उनके पीए नसीब सिंह संधू की टांग में गोली मारी है। लेकिन जांच में सभी आरोप झूठे पाए गए। आईजी निर्मल सिंह ढिल्लों ने कहा कि दोनों पर पर्चा दर्ज किया जाएगा।
ढिल्लों ने कहा कि ममदोट में अंतिम दिन नामांकन पत्र भरे जा रहे थे तो रश के कारण दोनों गुट भिड़ गए। संधू के साथ मारपीट हुई और कपड़े फाड़े गए। डीएसपी जसबीर मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। संधू वहां से ठीकठाक...