पंजाब फील्ड और वर्कशॉप वर्कर यूनियन हेड ऑफिस डेरा बसी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह सैणी और प्रदेश महासचिव नत्था सिंह ने वीरवार को यहां प्रेसवार्ता में बताया कि जत्थेबंदी अपनी विगत 2 साल की टर्म पूरी कर चुकी है, इसलिए जत्थेबंदी का 14वां राज्य स्तरीय डेलीगेट इजलास 17 और 18 मार्च 2012 को जिला मानसा में करवाया जा रहा है। इस इजलास में आगामी 2 वर्षों के लिए नई स्टेट स्तरीय कमेटी का चुनाव करने के साथ साथ जत्थेबंदी के अगले कार्य तय किए जाएंगे। जत्थेबंदी के इस 14वें राज्य स्तरीय डेलीगेट इजलास की तैयारियों को लेकर स्टेट कमेटी की एक अहम बैठक 14 फरवरी को सुबह 10 बजे चतर सिंह पार्क लुधियाना...
जलालाबाद त्न राष्ट्रीय अन्न सुरक्षा मिशन के तहत मंगलवार को गांव काहनेवाला और चक्क पुन्नावाली में चल रहे फार्मर फील्ड स्कूलों की कड़ी के तौर पर डॉक्टर जगसीर सिंह की रहनुमाई में शिविर लगाया गया। इसमें भारी संख्या में किसानों ने शिरकत की। शिविर में डॉक्टर सरवन कुमार ने किसानों को हाड़ी की फसलों के लिए खादों और कीटनाशक दवाईयों के प्रयोग संबंधी तकनीकी जानकारी दी गई। इस मौके पर...
जलालाबाद त्न लूटपाट की घटनाओं में सक्रिय दो युवकों को सदर थाना पुलिस ने बीते दिनों गांव पालीवाला के समीप नाकाबंदी दौरान पकड़ा है। दोनों पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई सलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी दौरान गांव पालीवाला के समीप अरनीवाला (शेखसुभान) के राज कुमार और बलवीर सिंह को कार नंबर एचआर 03सी-4432
सहित गिरफ्तार किया और तलाशी लेने के बाद राजकुमार से...
श्री गुरु रविदास जी मंदिर बस्ती बल्लूआना की ओर से श्री गुरु रविदास जी के जन्म दिवस पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। उनकी शोभायात्रा पर श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसाए। शोभा यात्रा उक्त मंदिर से शुरू होकर जलालाबाद शहर के विभिन्न बाजारों में जिसमें रेलवे बाजार, बग्घाबाजार, एफएफ रोड, थाना बाजार, ब्राह्मणी बाजार से
गुजरती हुई देर सायं को फिर बस्ती बलूआना में स्थित मंदिर में जाकर समाप्त...
जलालाबाद त्न दुकानदारों की ओर से दुकानों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण का सख्त नोटिस लेते हुए शनिवार ट्रैफिक विभाग की टीम ने डीएसपी हरमीक सिंह दियोल के निर्देश पर पुरानी सब्जी मंडी में अतिक्रमण छुड़वाने के लिए अभियान चलाया तथा कब्जाधारक दुकानदारों एवं रेहड़ी चालकों को सख्त शब्दों में चेतावनी दी। ट्रैफिक विभाग की टीम में शामिल हवलदार प्रताप सिंह, हरभजन सिंह तथा सरजीत सिंह ने...
जलालाबाद त्न फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों के गांवों में स्थित पेट्रोल पंपों पर बीते डेढ़ सप्ताह में लूटपाट की 6 घटनाओं से जहां पेट्रोल पंप संचालक सदमे में हैं, वहीं पुलिस प्रशासन बेबस ही नजर आ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार वीरवार और शुक्रवार को ही महज चौबीस घंटे में बाइक सवार लुटेरों ने दो पेट्रोल पंपों को अपना निशाना बना 45 हजार की नकदी लूट ली। इसके चलते पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन...
जलालाबाद त्न देवीद्वारा मंदिर में पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की एक बैठक शुक्रवार को एसोसिएशन के प्रधान कामरेड अमर सिंह की अध्यक्षता में हुई।
इसमें पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और पेंशनर्स की मांगों के प्रति सरकार के रवैये पर रोष जताया गया। कामरेड अमर सिंह ने बताया कि पेंशनर्स एक जनवरी 2006 से पहले के रिटायर्ड हुए कर्मचारियों की पेंशन रिवाइज करने, मेडिकल...
जलालाबादत्न जिला साइंस सुपरवाइजर की अध्यक्षता में सरकारी हाईस्कूल ढाब खुशाल जोइयां के छात्रों तथा अध्यापकों की ओर से जलगाहों के रखरखाव और इन्हें प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए साइकिल रैली निकाली गई।
रैली को मुख्य अध्यापक राजेश कुमार ने रवाना किया। रैली के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए साइंस अध्यापक पवन मनचंदा ने बताया कि बढ़ रही आबादी तथा बढ़ती आवश्यकताओं के कारण जलगाह...
जलालाबाद त्न थाना सिटी पुलिस ने अवैध शराब के मामले में लल्ला बस्ती के एक युवक को काबू कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया है। काबू किए गए कथित अभियुक्त की पहचान बलविंद्र सिंह उर्फ बब्बू के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी जुगराज सिंह ने के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लल्ला बस्ती में बलविंद्र सिंह अवैध शराब बेचने का कारोबार करता है। पुलिस ने छापामारी कर आरोपी युवक को काबू कर उसके...
विस चुनाव के दौरान महिला मतदाता से जबरन उसकी मर्जी के बिना वोट डलवाने के लिए दबाव डालने के चलते एक राजनीतिक पार्टी के कुछ वर्करों द्वारा रंजिशन महिला के घर में घुसकर उसके पारिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। मारपीट की घटना के दौरान घायल हुई महिंद्र कौर नामक महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया
गया है।
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन फलियांवाला की रहने...