टांडा उड़मुड गांव मियानी के एक घर में रविवार को उत्सव सा माहौल था, पिछले पांच वर्षों से दुबई की जेल में फांसी की सजा में कैद गांव मियानी निवासी हरभजन सिंह रविवार सुबह तड़के रिहाई के बाद अपने गांव पहुंच गया। ब्लड मनी देकर दुबई से मौत के मुंह से निकल कर आए हरभजन की एक झलक पाते ही परिजनों के साथ मोहल्ला निवासियों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। मां, पत्नी व बच्चों के साथ-साथ हरभजन ने भी...
कादियां. भगवान शिव के गले में सुशोभित होने वाले सांप को लोग क्रूरता का शिकार बनाते हैं और उनसे डरते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनसे डरने की बजाए उनका इलाज करके खुशी महसूस करते हैं।
कादियां के ओंकार सिंह पिछले 20 वर्षों से सांपों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें सांप पसंद थे और कई बार उन्होंने सांपों को घर लाकर हफ्तों रखा है। शुक्रवार शाम उन्हें जख्मी हालत...
पंडोरी महंतां (गुरदासपुर). गांव नारदां में बुधवार को शादी के दिन दूल्हे की हार्टअटैक से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और शादी की तैयारियां धरी रह गईं।
जानकारी अनुसार सुच्चा सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ मेहंदी की रस्म अदा कर रहा थे कि अचानक उसने चक्कर आने की बात कही। कुछेक पल में वह बेहोश होकर गिर गया। अफरा-तफरी में उसे गुरदासपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने...
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान कई प्रकार के तनाव से घिरा हुआ है। ऐसे में जरुरत है ऐसे माहौल की, जो दिमाग को सुकून दे। इस तरह अगर खुलकर हंसा जाए तो इससे बढिय़ा बात नहीं। यह कहना है टीवी हास्य कलाकार भारती का, जिसे लोग आजकल लल्ली के नाम से जानते हैं।
शनिवार को जालंधर-कुल्लू राजमार्ग स्थित एक समारोह में भाग लेने पहुंची अमृतसर निवासी भारती ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कहा कि वह...