गुरु हरिकृष्ण स्कूल घुमान में दो दिवसीय यूथ फेस्टिवल का आज समापन हो गया। कवि स्व. बलवंत सिंह दर्दी की याद को समर्पित यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों में भाषण, कविश्री, शबद गायन, गीत, फेंसी
ड्रैस व दस्तारबंदी के मुकाबले करवाए गए। इसके अलावा विद्यार्थियों ने सुलेख व पेंटिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। मुकाबलों के ओवरऑल परिणाम में ब्ल्यू हाऊस पहले, पिंक हाऊस दूसरे व रैड हाऊस तीसरे स्थान पर रहा।
विजेता विद्यार्थी सम्मानित
प्रिंसीपल गुरभेज सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। निर्णायकों की भूमिका बलवंत सिंह दर्दी के शागिर्द बलकार सिंह कलेर व कुलवंत...