कादियां त्न मजलिस खुदामुल अहमदिया की ओर से शुक्रवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में 7 से 15 साल तक के बच्चों का एक ग्रुप और दूसरे में 15 से 40 साल तक के युवाओं को शामिल किया गया। मजलिस खुदामुल अहमदिया के प्रवक्ता अदील अहमद खादिम ने बताया कि मैराथन दौड़ में 40 बच्चों व 25 युवाओं ने भाग लिया। दौड़ का आयोजन अहमदिया मैदान से शुरू होकर सराय वसीह बहशती मकबरा, नंगल बागबाना, नंगल छोटा, गुरू नानक एकेडमी, सिविल लाइन, वाइट एवेन्यू, अहमदिया मोहल्ला से होता हुआ वापिस अहमदिया मैदान में खत्म हुआ। मजलिस इत्तफाक उल अहमदिया के मोहम्मद अदनान देहलवी पहले, अफरीद अहमद गुजराती दूसरे तथा...