शनि अमावस्य एवं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को पुल नंबर४ के समीप शनिदेव मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। इसमें मंदिर कमेटी सदस्यों सहित श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुतियां डालीं। डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बबू और नगर कौंसिल अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता भी इस मौके पर उपस्थित हुए।
मंदिर कमेटी के संरक्षक व समाज सेवक सुशील टंडन ने कहा कि हवन यज्ञ से पूर्व भगवान शनिदेव महाराज के शयन कक्ष की स्थापना की गई और उसे फूलों से सजाया गया। उन्होंने कहा कि दोपहर को लंगर लगाया गया। इस मौके पर संजीव कुमार, करनैल चंद, संजीव कुमार, ललित कुमार, चेतन, कमल कुमार, रमेश कुमार, विपिन कुमार, ज्योति बाला,...