गढ़दीवला -!- ब्राह्मण सभा की श्रीराम मंदिर में हुई बैठक में ब्राहाण बिरादरी से संबंधित समस्याओं पर विचार- विमर्श किया गया। प्रधान मास्टर जयकिशन गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भगवान परशुराम जयंती पर किए गए समागम के खर्च का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। ब्राह्मण सभा की ओर से 3 विधवाओं को 500 रुपए प्रति माह पेंशन दी गई। गौतम ने कहा कि ब्राह्मण सभा शहर में धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सदा तत्पर रहेगी।इस अवसर पर यूथ प्रधान विपिन शर्मा, कैशियर नरसिंह दत्त, सचिव सतपाल शर्मा, प्रो.सोम दत्त, अशोक जोशी, राय साहब, दीपक भार्गव, रवि दत्त, बलवीर चन्द, वरिंदर त्रिवेदी सहित समूह सदस्य...