मोबाइल चुराने वाले गिरफ्तार
गढ़शंकर त्न नंगल चौक गढ़शंकर से मोबाइल शॉप स्टार कम्युनिकेशन से चोरी किए गए कुछ मोबाइल फोन को बरामद कर पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी बीरमपुर रोड गढ़शंकर तथा गुरदीप सिंह पुत्र हसमोलक सिंह वासी जिला शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया 29 सितंबर को गढ़शंकर की एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी किए थे। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उक्त आरोपियों को चोरी के मोबाइलों सहित काबू कर लिया।