होशियारपुर -!- स्वास्थ विभाग पंजाब के निर्देशों पर सिविल सर्जन डा. अवतार सिंह जरेवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ अधिकारी डा. रमेश कुमार और फूड सेफ्टी अधिकारी सतनाम सिंह की तरफ से किरयाने, हलवाई और दूध से संबंधित दुकानदारों के साथ फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के संबंध में सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक की गई। स्वास्थ अधिकारियों ने दुकानदारों को फूड लाइसेंस बनाने और रजिस्टर्ड करवाने के लिए कहा। जिला स्वास्थ अधिकारी ने सिविल सर्जन कार्यालय से लाइसेंस बनाने के लिए दुकानदारों को प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने दुकानदारों को निर्देश किए कि लोगों के स्वास्थ को...