त्न मुकेरियां राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर मुकेरियां से अपने मोटरसाइकिल पर अपने घर हरसे मानसर जा रहे दंपती से बाइक सवार स्नैचर बैग छीनकर फरार हो गए। जीवन शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर हरसे मानसर जा रहे थे कि पीछे से एक काले रंग की बाइक पर सवार तीन अज्ञात स्नैचरों ने उसकी पत्नी संतोष कुमारी के हाथों से बैग छीनकर फरार हो गए। उनके मुताबिक बैग में मोबाइल के अलावा दो हजार रुपए नगद थे।