तलवाड़ा -!- गौशाला में श्रद्धालु राकेश कुमार के सहयोग से 20 मई को संकीर्तन कार्यक्रम करवाया जाएगा। सभा के प्रधान बाबू वेद प्रकाश ने बताया कि संकीर्तन से पहले हवन होगा और लंगर लगाया जाएगा। उधर, पुराना तलवाड़ा में चौधरी ज्ञान सिंह चौक के पास बाबा बालक नाथ जी का भंडारा 20 मई को करवाया जाएगा। प्रबंधक 'योति गौतम और बृज मोहन ने बताया भंडारे का शुभारंभ संसदीय सचिव अमरजीत सिंह साही करेंगे।