त्न टांडा उड़मुड़ क्षेत्र में श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा से मनाया गया। गुरुद्वारा गुरु रविदास गढ़ी मोहल्ला उड़मुड़, रल्हण व दशमेश नगर टांडा में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत सजाए धार्मिक दीवानों में रागी ढाडी जत्थों ने गुरुवाणी कीर्तन से निहाल करते गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। गांव रल्हण में सजाए गए धार्मिक दीवान में डेरा गुरुसर खुड्डा के मुख्य सेवादार संत तेजा सिंह ने प्रवचन किए। इस मौके पर अमरजीत रल्हण, प्यारा सिंह, करतार सिंह, कमलजीत कौर, दलजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, स्वर्ण सिंह, सुखपाल सिंह, गुरमीत सिंह ने हाजिरी लगवाई। गढ़ी...