होशियारपुर -!- झारखंड से पंजाब में बेचने के लिए लाई गई पांच किलो अफीम के साथ पुलिस ने दो गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी बलकार सिंह सिद्धू ने बताया कि दोनों गिरोह के युवक झारखंड से जालंधर आते थे और होशियारपुर के गांवों में अफीम की सप्लाई करते थे। अफीम की कीमत करीब दो लाख रुपए बनती है। एसएसपी ने बताया कि बुल्लोवाल थाने की टीम ने मेघोवाल गंजिया गांव में नाका लगाया था। इसी दौरान मंडियाला की तरफ जा रहे दो नौजवान जिनके हाथ में काले रंग का थैला था, को रुकने का इशारा किया गया। दोनों खेतों के रास्ते भागने लगे जिसे पुलिस टीम...