शाहकोट।मोहल्ला गांधी चौक के पास सोमवार की रात साढ़े 9 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने झपटमारी की घटना को अंजाम दिया। युवकों ने जोनी टंड नामक युवक का मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। इस पर जोनी ने शोर मचा दिया। वहीं से गुजर रहे एक राहगीर की मदद से उसने लुटेरों का पीछा शुरू किया। दाना मंडी के पास लोगों ने तीनों लुटेरों को घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक लुटेरा भागने में कामयाब हो गया, जबकि दो को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस बीच लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों की मोटरसाइकिल कब्जे में ले ली है। पकड़े गए युवकों की...