बेगोवाल। लंबे समय से अड्डा नडाला की नालियों की सफाई न होने के कारण नालियों का गंदा पानी दुकानों में दाखिल हो रहा है। रघुबीर कोका कोला एजेंसी के मालिक गौरव कालड़ा ने बताया कि उन्होंने तीन दुकानें अपने व्यापार के लिए किराए पर ली है व सुभानपुर सड़क पर पड़ती नडाला नालियों की लंबे समय से सफाई न होने कारण गंदा पानी उनकी दुकानों में दाखिल हो रहा है जिससे उनकी दुकानों की हालत अत्यंत खराब होती जा रही है। साही स्पेयर पाट्र्स, कार मैकनिक कुलवंत सिंह, कैंटर अमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी दुकानों में नालियों का गंदा पानी घुसने से उनकी दुकानों की हालत चिंताजनक बन गई है। दुकानदारों ने...