भास्कर न्यूज -!- कपूरथला चढ़दी कला दस्तार अकेडमी भगतपुर व बूलपुर द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। अकेडमी के संचालकों मनप्रीत सिंह,सुखजिंदर सिंह व गुरपाल सिंह के नेतृत्व में गुरुद्वारा बाबा दरबारा सिंह टिब्बा के शहीद ऊधम सिंह दीवान हाल में एक दिवसीय मुफ्त दस्तार सिखलाई कैंप लगाया गया। कैंप में क्षेत्र से बड़ी संख्या में नौजवानों ने भाग लिया व नौजवानों को पगड़ी, दोमाला व दस्तार के बारे मुफ्त सिखलाई प्रदान की गई। सिखलाई कैंप दौरान चढ़दी कला दस्तार अकेडमी के मुख्य संचालक मनप्रीत सिंह ने नौजवानों को दस्तार की महत्ता बताई। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अकेडमी...